आर पार के आंदोलन की चेतावनी दी बेरोजगारों ने

0
120

देहरादून(संवाददाता)। यूपीसीएल व पिटकुल चयनित बेरोजगारों ने अपनी रिजल्ट जारी किये जाने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया तथा हड़ताल पर बैठे रहे। यहां यूपीसीएल चयनित बेरोजगार गांधी पार्क के बाहर संगठन के अध्यक्ष बिचिन रावत के नेतृत्व में इकटठा हुए और अपनी मांगों के समाधान को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। अभ्यर्थियों ने कहा कि यूपीसीएल तथा पिटकुल में जनवरी 2०21 को जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 252 पदों पर परीक्षा करवाई गई तथा केवल 15० पदों पर ही रिजल्ट जारी किया गया तथा 1०2 पदों को शासन अनुमति के नाम पर लटका दिया गया और धरने पर बैठे 1०2 अभ्यर्थी अभी भी रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि ऊर्जा मंत्री का अप्रूवल जारी होने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा है। अभ्यर्थियों ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर जल्दी उनका रिजल्ट जारी नहीं होता तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। अभ्यर्थियों ने कहा कि यूपीसीएल में जूनियर इंजीनियर के 25० पदों पर परीक्षा देकर पास कर नौकरी से वंचित है और साल 2०17 में 25० पदों के लिए ऊर्जा विभाग में परीक्षाएं आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने कहा कि युवा प्रवेश परीक्षा में पास होने के बावजूद अगर नियुक्त न हो तो सरकार पर सवालिया निशान खड़े करता है। अभ्यर्थियों ने कहा कि यूपीसीएल पिटकुल जेई के अभ्यर्थियों के धरने और भूख हड़ताल के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है जो चिंता का विषय है। अभ्यर्थियों ने कहा कि युवा इस तरह संघर्ष करने के बाद पढ़ाई करता है, परीक्षाएं देता है और परीक्षा पास करने के बावजूद भी चार सालों के इंतजार के बाद भी इनका नौकरी से वंचित होना बहुत चिंताजनक विषय है। इस अवसर पर धरने, प्रदर्शन व हड़ताल में बैठने वालों में कई अभ्यर्थी बेरोजगार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY