देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार जल्द जल्द लेगी सकारात्मक फैसला: चुफाल

0
132

देहरादून(संवाददाता)। चार धाम तीर्थ पुरोहित हक हकूक ाारी महापंचायत से जुड़े हुए तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग किये जाने की मांग को लेकर यमुना कालोनी स्थित मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन किया और धरना दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का घेराव किया। इस अवसर पर सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया। वहीं तीर्थ पुरोहित कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल से मिले और कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार जल्द सकारात्मक फैसला लेगी और इस ओर शीघ्र ही कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
यहां चार धाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत से जुड़े हुए तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग किये जाने की मांग को लेकर यमुना कालोनी स्थित मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन किया और धरना दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का घेराव किया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि जल्द ही बोर्ड को भंग नहीं किया गया तो 27 नवंबर को चारों धामों के तीर्थ पुरोहित काला दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दिन चारों धामों के तीर्थ पुरोहित देहरादून में विरोध स्वरूप आक्रोश रैली निकली जायेगी और इसके अलावा मंगलवार को यमुना कॉलोनी में राज्य सरकार के आवास का घेराव घेराव किया जाएगा । इस अवसर पर महापंचायत के प्रवक्ता डॉ बृजेश सती ने बताया कि सर्व समिति से निर्णय लिया गया है कि चारों धामों के तीर्थ पुरोहित यमुना कॉलोनी स्थित मंत्रियों के आवास का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कर रहे है और महा पंचायत के प्रवक्ता ने बताया कि 27 नवंबर 2०19 को राज्य कैबिनेट से श्राइन बोर्ड का प्रस्ताव पारित किया गया था ।
उन्होंने कहा कि इसी विरोध में चारों धामों के तीर्थ पुरोहित एवं हक हकूकधारियों ने काला दिन के रूप में मना कर अपना विरोध जताएंगे। 27 नवम्बर को गांधी पार्क से सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाली जायेगी। 27 नवम्बर को देहरादून में रैली के बाद बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा। इस अवसर पर घेराव व प्रदर्शन करने वालों में महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, पुरुषोत्तम उनियाल , लखन उनियाल, अमित उनियाल, आलोक उनियाल, पवन सेमवाल, सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, निखिलेश, संजय तिवारी, चंडी प्रसाद तिवारी ,सौरभ शुक्ला आदि उपस्थित रहे। वहीं देवस्थानम बोर्ड को भंग किये जाने के मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल से तीर्थ पुरोहित मिले और मंत्री बिशन सिंह चौहान ने पुरोहितों को आश्वासन दिया कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार जल्द सकारात्मक फैसला लेगी। इस अवसर पर मंत्री के आश्वासन के बाद तीर्थ पुरोहितों ने अपना धरना खत्म किया।

LEAVE A REPLY