खनन माफियाओं के हमले से मचा बवाल

0
120

रियाज कुरैशी
रुड़की। खनन माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर कर प्रदर्शन किया मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने पर पड़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के लोगों का आरोप है कि गांव में से कई ट्रैक्टर ट्रॉली जो के नदी में से रेत खनन करके जाती है वह गुजरती है अक्सर इसके कारण ग्रामीण दुर्घटनाओं का शिकार होने से बचे हैं और सड़कों का भी बुरा हाल हो गया है। आज बताया गया कि खनन माफिया, ग्रामीण फुरकान पुत्र जहूरा के नदी किनारे स्थित खेत से मिट्टी उठा रहे थे तभी खेत मालिक ने विरोध किया तो खनन माफियाओं ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर खनन कर रहे लोग सरियों और फावड़ों से लैस होकर मारपीट पर उतारू हो गए। जिसमें फुरकान,नूरआलम, शफक्कत, इमरान घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों के घायल होने के बाद काफी संख्या में इक_े हुए ग्रामीण हाईवे पर आ गए और हाईवे पर इक_े होकर प्रदर्शन कर दिया इसके साथ ही हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और गाडिय़ां खड़ी कर हाईवे को जाम कर दिया जाम होने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंच उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी पर आए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक जाम नहीं खोला जाएगा
वही पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस प्रशासन ग्रामीणों को समझाने की लगी हुई है लेकिन ग्रामीण खनन माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर अड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY