देहरादून(संवाददाता)। दीवाली पर एनपीएसआर ने अपने पांचवे प्रोजेक्ट मुस्कान पर कुष्ठ रोगियों को कम्बल व जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी ।
इस अवसर पर एनपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि इस साल उनकी संस्था की ओर से लगातार पांचवे साल भी प्रोजेक्ट मुस्कान का सफल आयोजन किया गया है । उन्होंने प्रोजेक्ट मुस्कान के बारे मे बताते हुए कहा कि हर साल दीवाली पर प्रोजेक्ट मुस्कान इसलिए चलाया जाता है कि ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई परिवार दीवाली से वंचित न रहे और कोई भी मासूम बच्चा इस पर्व की खुशियों से महरूम न रह सके ।
इस अवसर पर खान के अनुसार वह पिछले पांच सालों से यह मुहिम चला रहे हैं और इसमे देहरादून के सामाजिक संगठनों, समाज सेवियों व बुद्धिजीवीयों का बहुत सहयोग रहता है जो कि बढ़चढ़ कर एनपीएसआर की इस मुहिम को सफल बनाने मे भाग लेते हैं इस साल भी सभी दानदाताओं व सहियोगियों की मदद से प्रोजेक्ट मुस्कान ने बहुत अच्छी सफलता हासिल करि है । उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट मुस्कान की टीम ने अपना सफर रेनबो विहार नालापानी चौक से शुरू हुआ जिसका पहला पड़ाव मलिन बस्ती चुना भट्टा रायपुर रोड़ जहां सब ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बांटने का प्रयास किया उसके बाद संजय कॉलोनी स्थित रफैल होम से होते हुए लक्खीबाग स्थित दरभंगा कॉलोनी पहुंची जहां पर एनएपीएसआर की टीम ने न्यो विजन संस्था के बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों और पेंटिंग का शानदार नमूना देखा साथ ही वहां के बच्चों के नृत्य, एवं गायन का भी आनंद उठाया जिनका मनोबल एनएपीएसआर के संरक्षक सरदार जी एसजस्सल ने इनाम देकर बढ़ाया। इस अवसर पर एनएपीएसआर के प्रोजेक्ट मुस्कान को सफल बनाने मे अपना अमूल्य देने वालों मे एनएपीएसआर के संरक्षक सरदार जी एस जस्सल,राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान, महासचिव एडवोकेट सुदेश उनियाल, फनेन्द्र मेंदी, सचिव सोमपाल सिंह, बीना शर्मा, कविता खान, अजित थापा, सीमा थापा, मनीषा जोशी सरकार, गोपाली, प्रवीन कुमार, अंशुमन थापा, ईशान खान, आलियाह खान, दून इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग एंड स्पोट्र्स से मधु मारवाह, जितेन्द्र डंडोना व रजनीश गोकुला शामिल रहे ।
