डीजीपी ने पुलिस बल को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

0
210

देहरादून(नगर संवाददाता)। देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय प्रांगण में सभी पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अशोक कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता और कड़े निर्णयों से ही देश की एकता और अखण्डता सम्भव हुई है। उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने को संकल्पित रहना है। इस अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2०17-18 के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री के अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के घोषित अधिकारियों व कर्मचारियों को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा पदकों से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक योगेश चन्द, पुलिस उपाधीक्षक,अभिसूचना मुख्यालय, खुशाल सिंह रावत,प्लाटून कमाण्डर,आईआरबी प्रथम,रामनगर नैनीताल, विनोद कुमार ग्वाड़ी हैड कांस्टेबल जनपद देहरादून, रमेश चन्द्र, हेड कान्सटेबल आईआरबी प्रथम, रामनगर नैनीताल, रामेश्वर प्रसाद, हेड कान्सटेबल विशेष श्रेणी,साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, देहरादून को प्रदान किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक जगत राम, उप महानिरीक्षक,पुलिस दूरसंचार,पुलिस संचार मुख्यालय, देहरादून, बहादुर सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक,जनपद हरिद्वार,राकेश रावत, पुलिस उपाधीक्षक,जनपद हरिद्वार, प्रतीमा भट्ट, निरीक्षक नागरिक पुलिस,सीबीसीआईडी खण्ड हल्द्वानी, नैनीताल, सतेन्द्र सिंह नेगी, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार,पुलिस संचार मुख्यालय उत्तराखण्ड, संजय चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस,एटीसी हरिद्वार, कमला, निरीक्षक(एम) ,पुलिस मुख्यालय, जनक सिंह पंवार, दलनायक, आईआरबी प्रथम रामनगर, नैनीताल, महेन्द्र पाल सिंह, निरीक्षक नागरिक पुलिस,एसटीएफ उत्तराखण्ड, अर्जुन सिंह, दलनायक, आईआरबी द्वितीय, सम्पूर्णानन्द गैरोला, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून, जितेन्द्र जोशी, दलनायक, एसडीआरएफ, मनोज रतूड़ी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंहनगर, विजय प्रसाद, निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू जनपद ऊधमसिंहनगर को प्रदान किया गया। इस अवसर पर इसके अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट पदक चन्द्र चन्द्राकर नैथानी, महिला आरक्षी सतर्कता सैल उच्च न्यायालय, मंगल सिंह, आरक्षी आरमोरर,31वीं वाहिनी पीएसी को प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY