कांग्रेसजनों ने फूंका केन्द्रीय गृह मंत्री का पुतला

0
111

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आहवान पर आज प्रदेशभर के जिला, शहर मुख्यालयों, नगर व ब्लाक मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा उत्तराखण्ड की महिला शक्ति का अपमान करने पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। यहां इसी कार्यक्रम के अस्थाई राजधानी म महानगर कंाग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।
इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक सप्ताह में दूसरी बार पुन: उत्तराखंड आये। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री द्वारा अपने पहले दौरों मे आपदाग्रस्त उत्तराखंड के लिए कोई सौगात की घोषणा करने की बजाय घस्यारी योजना का उद्घाटन कर उत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान करने का काम किया। उन्होंने कहा कि इसी योजना का शुभारम्भ प्रदेश के आपदा प्रबन्धन मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा भी किया गया था। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि यह योजना उत्तराखंड की मातृशक्ति को अपमानित करने वाली है। उत्तराखंड की मातृशक्ति का समाज में बहुत सम्मान है चाहे पर्यावरण की रक्षा में अहम भूमिका हो या फिर राज्य आंदोलन में महिला शक्ति की अहम भूमिका रही है।
कांग्रेसजनों ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हर क्षेत्र में अपने आप को साबित किया है। एक तरफ भाजपा सरकार बेटी पढाओ-बेटी बचाओ का नारा देती है दूसरी ओर उत्तराखण्ड राज्य की मातृशक्ति को घास काटने वाली साबित करना चाहती है। तीलू रौतेली, गौरा देवी से लेकर हँसा धनई हो या बसंती देवी, उत्तराखंड की महिलाओं को सिर्फ घास काटने वाली महिला बताना उनके अपमान से अधिक कुछ नहीं है। इस अवसर पर पुतला दहन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद कोमल बोहरा, अर्जुन सोनकर, मीना रावत, रेहाना परवीन, रीता रानी, अशोक कोहली, गुलशेर मोहम्मद मियां, सुरेन्द्र गुप्ता, विकास नेगी, सुनील बांगा, देवेन्द्र सिंह, हरेन्द्र चौधरी, डॉक्टर एस.वी त्यागी, नागेश रतूडी, जगदीश धीमान, मुकेश सोनकर, अमीचन्द सोनकर, अजय बेलवाल, दीप बोहरा, शिव कुमार, डॉ० विजेन्द्र पाल, अवधेश पंत, राजू मौर्य, सोम प्रकाश बाल्मीकि, जहीर खान, प्रियास छाबडा, अर्जुन रावत, प्रकाश नेगी, ओमी यादव आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY