केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिखाये काले झंडे, कांग्रेसी गिरफ्तार

0
115

देहरादून(संवाददाता)। कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आपदा के समय उत्तराखंड को राहत पैकेज न दिये जाने व बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया और बसंत विहार थाने ले गई।
यहां कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता अलग अलग स्थानों पर इकटठा हुए और वहां पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन का विरोध कर जमकर प्रदर्शन किया और इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में आई भीषण आपदा में केंद्र द्वारा किसी भी प्रकार का राहत पैकेज न देने, बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में गृहमंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि बीते दिनों केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया और किसी भी प्रकार का राहत पैकेज नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह यहां आकर सैरसपाटा कर चले गये और आपदा प्रभावित पीडि़तों को उनसे आस थी लेकिन वह आपदा पीडि़तों को निराश कर चले गये।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस देहरादून के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में आई भीषण आपदा में केंद्र द्वारा किसी भी प्रकार का राहत पैकेज न देने बढ़ती महंगाई बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में गृहमंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में आपदा आई हुई है और केन्द्र सरकार ने आपदा पीडि़तों को किसी भी प्रकार का कोई राहत पैकेज नहीं दिया है जो चिंता का विषय है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड को 1० हजार का राहत पैकेज दिया जाये अन्यथा आंदोलन को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने धारा चौकी व घंटाघर के पास पोस्ट ऑफिस से कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली, प्रदेश महासचिव कमल कांत, प्रदेश प्रवक्ता आलोक सेमवाल, प्रदेश महासचिव जितेंद्र नेगी, प्रदेश सचिव नेहा चौहान, प्रदेश सचिव कविता, जिला उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह बत्रा, जिला उपाध्यक्ष इकरार अली, जिला उपाध्यक्ष रितेश पांडे, मोहित कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY