भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन

0
173

देहरादून(संवाददाता )। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉक्टर बबीता सहोत्रा आनंद के नेतृत्व में भारत के गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन में प्राथमिक विद्यालय नया गांव मोहिनी रोड पूरन बस्ती में बच्चों को फल वितरित कर मनाया गया।
इस अवसर पर सभी बच्चों ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉक्टर बबीता ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम कायम कर रहा है और उन्होंने इस अवसर पर अमित शाह को बधाई दी है और कहा कि वह दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की करे। उन्होंने कहा कि उनके दीर्घायु की भी इस अवसर पर कामना की गई और कहा कि वह उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए पूरी तरह से सजग है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ केन्द्र सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार यहां पर अनेकों प्रोजेक्ट विकास के चल रहे है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कमलेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष रानी सैनी, पूनम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता तिलक राज चांदना, महानगर संयोजक अल्पसंख्यक मंसूर खान, पूर्व महामंत्री राजीव, गौरव कन्नौजिया, विनोद कुमार, राजकुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य बी एफ रावत, सौरभ शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY