एसडीआरएफ ने रातभर चलाया राहत एवं बचाव आपरेशन

0
116

देहरादून(संवाददाता)। विगत दो दिनों से हुई लगतार बारिश ने कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उतपन्न कर दी है। इस दौरान कुमाऊं रेंज में आसमानी आफत ने अधिक विनाशकारी स्वरूप धारण किया। प्रकृति ने कहर बरपाया तथा अतिवृष्टि के कारण नदियों के बढ़े हुए जलस्तर और आबादी वाली क्षेत्रो में जलभराव के कारण मानव जीवन पर संकट भी अत्यधिक बढ़ गया था। आपदा के इस विकट मंजर के दृष्टिगत कमाण्डेन्ट एसडीआरएफ नवनीत सिंह ने स्वयं मोर्चा सम्भालते हुए कुमाऊं रेंज पहुंचकर ,रुद्रपुर में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और रातभर बचाव एवं राहत आपरेशन चलता रहा। यहां कमाण्डेन्ट एसडीआरएफ नवनीत सिंह ने स्वयं मोर्चा सम्भालते हुए बताया कि रुद्रपुर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव के कारण कई मकानों में पानी भर गया है। ऐसे में जलभराव वाले स्थानों में फंसे लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिये लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन् चलाया गया। राहत एवं बचाव कार्य को निरन्तर जारी रखते एसडीआरएफ के जाबांज बिना रुके बिना थके लगातार कार्य कर रहे है। कल रात रुद्रपुर में एसडीआरएफ द्वारा राफ्ट की सहायता से जलमग्न हुए मकानों में जाकर कई जिन्दगियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया गया। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट एसडीआरएफ ने बताया कि वह स्वयं मौके पर मौजूद है व संकट में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित करने कह्य लिये कटिबद्ध है।

LEAVE A REPLY