यूकेडी का लगातार बढ़ रहा है कुनबा

0
189

देहरादून(संवाददाता)। आम आदमी पार्टी के नेता सागर सुनार अपने इस 178 कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हो गये। इससे लगातार यूकेडी का कुनबा बढ़ता जा रहा है।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने उन्हें यूकेडी में शामिल कराया।  यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड दिल्ली वाले दलों की मुक्त खोरी की राजनीति उत्तराखंड मे सफल नहीं पाएगी। इस अवसर पर सागर सुनार ने कहा कि वह क्षेत्रीय संघर्ष को धार देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा जी आम आदमी पार्टी जनता को मुफ्त खोर बनाने का षड्यंत्र कर रही है। इस मौके पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी नव आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड क्रांति दल को नई ताकत मिली है। बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड पुनर्निर्माण के लिए जुटने का आह्वान किया।
इस मौके पर यूकेडी नेता भीम सिंह रावत तथा विकास थपलियाल ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड को बचाने के लिए युवाओं को उत्तराखंड आंदोलन की तर्ज पर संघर्ष करना होगा। इस मौके पर घनसाली विधानसभा के प्रभारी कमल दास नी कहा कि स्थानीय समस्याओं को गिनाते हुए, उनके समाधान के लिए संघर्ष तेज करने की अपील की।
इस अवसर पर यूकेडी प्रवक्ता अभिषेक बहुगुणा ने भीसंबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर समस्याओं के निराकरण का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप आर्य ने किया। सम्मेलन में पवन कंडारी, भीम सिंह रावत, विकास थपलियाल सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY