मां बह्र्मचारिणी के अवसर पर किया दुर्गा सप्तशती का पाठ

0
125

देहरादून(संवाददाता)। आज दूसरे नवरात्र माता बह्र्मचारिणी के दिन मां कालिका जी को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा सभी देवी देवताओं का पूजन किया गया जिसमें घंटी पूजन, शंख पूजन, सूर्य पूजन, गणेश पूजन लक्ष्मी पूजन, व नवग्रह पूजन अनादि देवताओं का पूजन पुजारी द्वारा किया गया। तत्पश्चात मां दुर्गा की ढोल बाजे के साथ अपार भक्तों द्वारा मां की सामूहिक आरती हुई। मंदिर समिति द्वारा आमंत्रित किए गए उत्तराखंड से विद्वान 54ब्राह्मणों को तिलक कर सभी ब्राह्मणों ने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ व माँ दुर्गा का जाप प्रारंभ किया। 54 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ व जाप प्रात: एवं सायकल दोनों समय हुआ। मां कालिका यज्ञशाला में दैनिक यज्ञ के साथ आज दुर्गा सप्तशती गायत्री मृत्युंजय, श्री विष्णु सहस्रनाम, नवग्रह अनादि मंत्र के माध्यम से समस्त विश्व कल्याण हेतु उपद्रव शांति हेतु आहुतियां प्रदान की गयी। श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर में मंदिर के ही पुजारी योगेश के नितृत्व मे श्री राम चरित्र मानस का नवहन पाठ पड़ा जा रहा है वहा पर भी घट पूजन , गणेश पूजन, लक्ष्मी पूजन,भगवान शंकर पूजन, सूर्य पूजन, नवग्रह पूजन अनादि देव का पूजन मंदिर के पुजारी द्वारा भक्तो द्वारा कराया गया। प्रात: साढे नौ बजे से मां अन्नपूर्णा में सर्वप्रथम पधारे हुए 54ब्राह्मणों व संत समाज ने जलपान प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात अपार भक्तो दुवारा जलपान किया गया। प्रात: दस बजे दैनिक सत्संग के माध्यम से संतो ने मां दुर्गा की उपासना शक्ति पर अपने अपने विचार रखें. दोपहर साढे बारह बजे मंदिर प्रांगण में विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। सायकल पांच बजे मंदिर खुलने के पश्चात 54 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ हुआ जो कि सात बजे तक चला तत्पश्चात मां जगदंबा की सामूहिक आरती 54 ब्राह्मण व अपार भक्तों द्वारा की गई।
आरती से पूर्व सर्वप्रथम दुर्गा चालीसा दुर्गा कवच का पाठ हुआ तत्पश्चात मां की आरती हुई आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर समिति के ट्रस्टी गगन सेठी, दयाल धवन रमेश साहनी, प्रधान नरेश मैनी, मंत्री अशोक लांभा , जितेंदर अरोरा, संजय आनंद, विजय अरोड़ा, सतीश मेहता, हर्ष गिरोटी, रामस्वरूप भाटिया, राजीव तनेजा , संजय चांदना, जगमोहन सेठी, मोनू आनंद प्रेम आनंद,कुंवर राजेंदर वर्मा ,नंद कुमार आनंद, जगमोहन ग्रोवर सतीश शर्मा , महेश डोरा व अपार भक्त समाज उपसित था।

LEAVE A REPLY