कांग्रेस भवन में किया हवन, कीर्तन और पूजन

0
112

देहरादून(संवाददाता)। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लिए आज कांग्रेश प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में उत्तराखंड पौराणिक संस्कृति संवर्धन प्रकोष्ठ द्वारा हवन, कीर्तन और पूजन किया गया।
इस अवसर कहा गया कि शरदीय नवरात्रों में मां भगवती दुर्गा के नौ अवतारों को जोकि यश कीर्ति और सत्य की प्रदाता है उनके नौ रूपों का ध्यान करते हुए आज उत्तराखंड प्रदेश के चारों धामों की यात्रा निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो और वैश्विक महामारी कोरोना के समूल नाश के उद्देश्य को लेकर के प्रदेश के सभी जनों के लिए आयु वृद्धि सुख शांति समृद्धि एवं सभी रोग निवारण के लिए कांग्रेश पार्टी के सहयोग से यज्ञ किया गया। इस अवसर पर यज्ञ में आचार्य नरेश आनंद नौटियाल ने वेद पुराणों के श्लोकों के उद्घोष से पूजा अर्चना प्रारंभ की मुख्य जजमान के रूप में सुरेंद्र रागढ़ ने गणेश भगवान की स्थापना और कलश स्थापना की। आज पहले दिन के नवरात्र के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भजन कीर्तन कर देवी देवताओं का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पूजा में मुख्य रूप से गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा,महामंत्री राजेन्द्र शाह,पूर्व दर्जाधारी अजय सिंह प्रदेश सचिव शांति रावत, परिणीता बडौनी, मोहन खत्री, पृथ्वी बोरा प्रकाश रतूड़ी राकेश चौहान अनिल रावत मदन मोहन कोहली नीरज चौधरी दर्शन लाल, कमलेश रमन, डा. प्रतिमा सिंह, उदिमा टोलियां, टीटू त्यागी पुनीत, नेमचंद विजय भट्ट, प्रदीप भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY