ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को दिये सजग रहने के निर्देश

0
180

देहरादून(संवाददाता)। प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा एम्स हॉस्पिटल परिसर ऋषिकेश में ब्रीफिंग की गयी। इस अवसर पर ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री, भारत सरकार के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया की वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चौक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी मुरुगेशन ेंने कहा कि केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात अंदर जाने की अनुमति दी जाए।
उन्होंने इसके साथ ही ड्यूटी पर लगने वाले समस्त कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल न किया जाए एवं न ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारीध्कर्मचारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर ले तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारिगण अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो।
उन्होंने कहा कि आपराधिक, अवांछनीय एवं सांप्रदायिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि रखी जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई त्रुटि न हो। साथ ही प्रभारी अधिकारी एम्स को निर्देशित किया गया कि वह कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंगध् चेकिंग करा ले तथा आस पास के ऊँचे स्थानों व पानी की टंकियों की बीडीएस व डाग स्कवाड टीम से सघन चौकिंग कर वहाँ पर आवश्यक पुलिस बल को नियुक्त करना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY