शहीद अनंत कुकरेती के परिजनों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढाढस

0
162

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोगीवाला स्थित गंगोत्री विहार में स्वर्गीय शहीद अनंत कुकरेती के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने परिवार को ढाढस बंधाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय अनंत कुकरेती की स्मृति में शहीद द्वार बनाया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY