विकासनगर(संवाददाता)। लखवाड व्यासी जलविद्युत परियोजना से प्रभावित लोहारी गाँव के आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी से आक्रोशित नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आज जुड्डो कूच का आहवान किया था प्रीतम सिंह लाव लश्कर के साथ आज जुड्डो कूच के लिए निकले तो उन्हें बाड़वाला गांव में प्रशासन ने रोक लिया प्रीतम सिंह को रोके जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया नेता प्रतिपक्ष को रोकने के लिए बाड़वाला में बेरिकेड लगाए हुए थे प्रीतम सिंह ओर उनके हजारो समर्थको ने पुलिस बेरिकेड तोड़कर जुड्डो के लिए निकल पड़े इस दौरान पुलिस ओर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ में जमकर बवाल हुआ पुलिस नेता प्रतिपक्ष ओर उनके समर्थको कघे रोक नहीं पाऐ नेता प्रीतम सिंह पैदल ही जुड्डो के लिऐ निकल पड़े इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन विफल रहें दो किलोमीटर चलने के बाद प्रीतम सिंह ओर समर्थको ने उन्हें फिर रोक दिया इस दौरान पुलिस ओर समर्थको में तीखी नोकझोंक शुरु हो गयी प्रीतम सिंह रोड पर ही धरने पर बैठ गए।
पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारियों ने प्रीतम सिंह व समर्थको को उठाने का खूब प्रयास किया लेकिन नाकाम रहें इस दौरान कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार व शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बीच बीच में पुलिस ओर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ में टकराव होता रहा इस दौरान एक महिला भी बेहोश हो गयी प्रीतम सिंह कघे हिरासत में लेने के लिए जैसे ही भारी पुलिस बल व आलाधिकारी आगे आये उनके समर्थको ने उन्हें घेर लिया भारी भीड होने के चलते पुलिस को नेता प्रीतम सिंह व समर्थको कघे हिरासत में लेने के लिऐ पसीने छुट गए महिलाओ ने घेरा बनाकर प्रीतम सिंह कघे बीच में ले लिया जिससे पुलिस को उन्हें हिरासत में लेने में खासी दिक्कत आ गई महिलाओ को हटाने के लिऐ महिला पुलिस बल को बुलाया गया महिला पुलिसकर्मियों ने महिला आंदोलनकारियों को जबरन उठाकर हिरासत में लिया ओर उन्हें बस में भरकर पुलिस लाइन भेजा गया तो वही जब प्रीतम सिंह को हिरासत में लेने के लिऐ आगे बढे तो पुलिस ओर समर्थको में फिर टकराव हो गया प्रीतम समर्थको को हटाने के लिऐ पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा समर्थको को हिरासत में लेने के बाद प्रीतम सिंह को भी पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया। उन्हें हिरासत में लेने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया प्रीतम को हिरासत में लेने पर उनके समर्थक पुलिस से उलझ पड़े ओर जमकर बवाल हुआ किसी तरह पुलिस प्रीतम सिंह को हिरासत में लेकर आगे बढ़ी तो प्रीतम समर्थको ओर पुलिस में टकराव बढ़ गया बामुश्किल पुलिस ने प्रीतम सिंह को हिरासत में लिया हिरासत में लेकर पुलिस प्रशासन जैसे ही बाडवाला पहुंचे तो वह बिफर पड़े ओर पुलिस के वाहन से उतरकर बाहर आ गए ओर पुलिस से उलझ पड़े पुलिस प्रशासन ने बामुश्किल प्रीतम सिंह कघे समझाकर बस में बैठाया इस दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा तो वही प्रीतम सिंह को हिरासत में लेने पर कॉंग्रेस नेता सूर्यकांत धसमाना ने कहा कि सरकार को उनकी गिरफ्तारी के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जो भी हुआ यह लोकतांत्रिक देश में सही नहीं है सरकार पुलिस को आगे कर आंदोलन का दमन कर रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा हिरासत में लिए गए प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें उनका कहना है कि हिरासत से छूटने के बाद वह फिर जुड्डो कूच करेंगे जब तक ग्रामीणो की मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ग्रामीणों व कॉंग्रेस समर्थको के साथ किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार हुआ तो सरकार भी तैयार रहें उन्होने कहा कि कॉंग्रेस आमजन के साथ है ओर अगर आमजन का दमन किया गया तो कॉंग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि लोहारी गांव के ग्रामीणों के समर्थन में प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जायेगा लोहारी गांव के ग्रामीणों के समर्थन में अब पूरी कॉंग्रेस पार्टी खड़ी है हिरासत से छूटते ही प्रदेश भर में जुड्डो कूच का आहवान किया जायेगा जुड्डो कूच के दौरान कॉंग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहें।
