पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच

0
141

नगर संवाददाता
देहरादून। पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे 46०० रूपये दिये जाने की मांग प्रबल तरीके से उठाई और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया और कहा कि जब तक ग्रेड पे नहीं मिल जाता आंदोलन को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया और पुलिस ने हाथीबडकला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया ओर इस बीच तीखी नोंकझोंक व घक्का मुक्की हुई और बाद में सभी वहीं पर धरने पर बैठ गये।
यहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों के पीडि़त परिजन गांधी पार्क में इकटठा हुए और वहां पर पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे 46०० रूपये दिये जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक पुलिस कर्मचारियों की यह मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस के परिजनों ने कहा है कि लगातार कोरोना काल में अपनी सेवायें देने वाले पुलिस कर्मचारियों को आज 2० साल हो गये है उन्हें ग्रेड पे 46०० का लाभ नहीं मिल पाया है और उत्तर प्रदेश के समय से नियुक्त पुलिस कर्मचारियों का इसका लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार पुलिस कर्मचारियों का अहित किया जा रहा है जिसे अब किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। पुलिस कर्मचारियों के परिवार जनों का कहना है कि राज्य में दो व्यवस्थायें किस आधार पर चल रही है जो सरासर गलत है। परिजनों का कहना है कि पहले 16 वर्ष की सेवा के उपरांत 46०० ग्रेड पे दिया जाना था लेकिन तत्कालीन सरकार ने इसे 2० वर्ष कर दिया लेकिन आज 2० वर्ष बाद भी पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे का लाभ नहीं मिल पाया है और उनके हितों के साथ कुठाराघात किया है और कोरोना संक्रमण काल में पुलिस सड़कों पर रही और वहीं महाकुंभ में भी अपनी डयूटी की लेकिन आज तक ग्रेड पे का लाभ नहीं मिल पाया है। पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने कहा कि सांसदों, मंत्रियों व पूर्व विधायकों की पेंशनें बद कर दी जानी चाहिए और उसका लाभ पुलिस कर्मचारियों को दिया जाना चाहिए।
परिजनों ने कहा कि इस प्रकार की दोहरी व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के परिजनों में ग्रेड पे का लाभ न दिये जाने से आक्रोश है इस अवसर पर सभा के बाद पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया और पुलिस ने हाथीबडकला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया ओर इस बीच तीखी नोंकझोंक व घक्का मुक्की हुई और बाद में सभी वहीं पर धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर उक्रांद सहित आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों के परिजनों के प्रदर्शन को समर्थन दिया। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और इस अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रेषित किया गया। इस अवसर पर पुलिस के पीडि़त परिजन व राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल थे।

LEAVE A REPLY