पुलिस ने नहीं निकलने दी मुस्लिम सेवा संगठन की जन आक्रोश रैली

0
135

देहरादून(नगर संवाददाता)। मुस्लिम सेवा संगठन के बैनर तले राजभवन तक निकाली जाने वाली जन आक्रोश रैली को पुलिस ने नहीं निकालने दिया और पुलिस ने संगठन से जुड़े हुए लोगों को गांधी रोड स्थित पुराने दिल्ली बस अडउे से बाहर नहीं निकलने दिया और उन्हें वहीं पर रोके रखा। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया और रैली को यहीं पर समाप्त कर दिया गया।
यहां मुस्लिम सेवा संगठन से जुडे हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांधी रोड स्थित पुराने दिल्ली बस अडडे इनामुल्ला बिल्डिंग के परिसर में इकटठा हुए और वहां से अनेक समस्याओं के समाधान को लेकर राजभवन तक जन आक्रोश रैली निकालनी थी लेकिन जिला प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण पुलिस ने सभी को वहीं पर बंधक बनाकर रोके रखा और इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी के बीच अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष के नईम कुरैशी ने कहा है कि देश व प्रदेश में धर्म विशेष व दलित समुदाय के लोगों को घृणा अथवा हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा और मॉब लिंचिंग के खिलाफ राज्य में सख्त कानून बनाये जाने की आवश्यकता है और प्रदेश सरकार को इसके लिए जल्द कार्यवाही करनी होगी। उन्होंने कहा कि धर्म विशेष व दलित समुदाय के लोगों को घृणा अथवा हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा और मॉब लिंचिंग के खिलाफ राज्य में सख्त कानून बनाये जाने की आवश्यकता है और प्रदेश सरकार को इसके लिए जल्द कार्यवाही करनी होगी।
उन्होंने कहा कि आज हम सब कुछ समय से देख रहे है कि इस घृणा के माहौल में तेजी से वृद्धि हो रही है और जिसका कारण कुछ राजनेताओं व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ऐसे लोगों को प्रोत्साहन देना अथवा समय रहते समुचित कार्यवाही न करना है।

LEAVE A REPLY