महात्मा गांधी व शास्त्री को अर्पित की श्रद्धांजलि

0
158

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं को भावभीनी श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।।
इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने दोनों नेतागणों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी एवं शास्त्री सच्चे देश भक्त थे उनके नेतृत्व में देश ने नये आयाम कायम किये। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित जवाहर नेहरू के नेतृत्व में पूरा देश आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था और दूसरी तरफ ब्रिटिश सेना द्वारा उनके आन्दोलन को कुचलने का काम किया जा रहा था, परन्तु उनके सूझबूझ से देश आजादी के रास्ते में अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा आज देश विकसित देशों का मुकाबला कर रहा है जो हमारे महान नेताओं की देन है। इस अवसर पर पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने ध्वजारोहण करते हुए महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहांदुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि आज यदि हम खुली हवा में सॉस ले रहे है तो वह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की देन है जिन्होंने अपने प्राणों को नौछावर कर देश की आजादी के लिए शहादत दी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गंाधी के नेतृत्व में देश के हजारों हजार नौ जवान आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि देने के लिए तैयार थे।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने संचालन करते हुए कहा कि आज जो लोग दुर्भाग्य से सत्ता में हैं वह महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नेस्तनाबूत करने का काम कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं उनके मंसूबों को कभी भी कामयाब नही होने देंगे। इस अवसर पर स्वगी्रय बी एस भाटिया स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र संजय भाटिया, स्वर्गीय लक्ष्मी शमा के पौत्र अंकित शर्मा एवं स्वर्गीय दुर्गा दास सहगल के पौत्र साहिल सहगल, वरिष्ठ समाजसेवी आशोक मिश्रा, शिक्षक नेता सुभाष चौहान, वरिष्ठ आन्दोलनकारी विपुल नौटियाल, मोहन खत्री, जगदीश चौहान, डॉक्टर अंजुमन मुशींर, पूर्व शिक्षिका महिमा पुंज को महानगर कांग्रेस कमेटी के लालचन्द शर्मा द्वारा षॉल उडाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर 96 वर्ष के वरिश्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सरदार मोहन सिंह को उनके आवास जाकर शॉल उडाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश संगठक राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित की। गोष्ठी के बाद सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घण्टाघर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लालबहादुर षास्त्री की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल सिंह चौहान, महामंत्री संगठन मथुरा जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, डॉक्टर आर.पी. रतूड़ी, सेवादल के प्रभारी डॉक्टर अमरजीत सिंह, सेवादल के प्रदेश संगठक राजेश रस्तोगी, गोदावरी थापली, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, याकुब सिद्विकी, अमरजीत सिंह, डाक्टर विजेन्द्र पाल सिंह, अनिल रावत, पूरन सिंह रावत, कमलेश रमन, सुनीता, रूना, अल्का शर्मा, शीला श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश, उधिमा, रिहाना परवीन, माला देवी, मीना,, माया, शोभा देवी, सुमन, सुरेशी, अखलाक, सुनील, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY