कुछ लोगों के बहकावे में आ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह

0
209

देहरादून(संवाददाता)। पंजाब प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ लोगों के बहकावे में आ रहें है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हमेशा सम्मान दिया और वह साढ़े नौ साल पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और तीन बार कैप्टन कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष रहे।
यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तुलना में कांग्रेस के कई नेताओं को कम अवसर मिले और आज लोकतंत्र बचाने का सवाल है तो कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ खड़ा होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बीजेपी कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुखोटा बनाना चाहते है और कैप्टन को इससे बचना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री व एआईसीसी महासचिव हरीश रावत कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह वर्ष 198० से हमारे दोस्त है, वह कुछ लोगो के उकसावे में आ रहे है, आज अमित शाह व भाजपा के नेताओं से उनकी जो नजदीकी है, जबकि कांग्रेस ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया है, और आज देश के सामने लोकतंत्र बचाने का सवाल है, उनसे सोनिया गांधी के हाथ मजबूत करने की उम्मीद की जानी चाहिए थी। पंजाब के लोगो द्वारा अकाली दल की सरकार के समय श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी किये जाने के मामले में कार्यवाही नही किये जाने के सवाल मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह से किये जा रहे थे, जिस पर कैप्टन द्वारा कार्यवाही नही की गयी थी।
उन्होंने कहा कि स्वयं उनके द्वारा सीएलपी की मीटिंग बुलाने पर अमरेंद्र सिंह को भी इसकी सूचना भेजी गयी लेकिन अमरेंद्र सिंह द्वारा प्रेस कर बैठक में नही आने की बात की गयी व राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से अपना स्तीफा सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि सीएलपी की बैठक में उनके मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल की तारीफ भी की गयी। उन्होंने कहा कि मुझे कहते हुए दुख हो रहा है कि अमरेंद्र सिंह द्वारा पार्टी के खिलाफ जो बयानबाजी की जा रही है उससे लगता है कि कुछ विपक्षी दल अमरेंद्र सिंह को मुखौटे के रूप में इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सजग रहने की जरूरत है और आज लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। एक प्रश्न मे ंउत्तर में उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी बेहतर कार्य कर रहे है और आने वाले समय में कई अहम निर्णय लिये जायेंगें। एक प्रश्न में उत्तर में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उनकी मन की भावना है कि मां गंगा व भगवान एक दलित को मुख्यमंत्री देखना चाहती है और जिस प्रकार से उज्याडू बल्द भी अपनों को सिंग मार देते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधी जयन्ती के अवसर पर उनके सिद्धांतो को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी व उनके सिद्धांतो पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी दो अक्टूबर को गांवों में प्रवास कर बाल्मीकि बस्तियों में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे व वंहा के युवाओं, महिलाओं आदि से सीधा संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रंत्रता सेनानियों व वाल्मीकि समुदाय के लोगों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के आगामी घोषणा पत्र को लेकर भी लोगो से सुझाव लिए जाएंगे। इस अवसर पर वार्ता में प्रदेश महामंत्री पी के अग्रवाल, महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी, डा. आर पी रतूडी, नवीन जोशी, मनीष कुमार,, डा. प्रतिभा सिंह, नजमा बेगम, कमलेश रमन, सूरत सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY