उत्तराखण्ड की सीमायें अभेद बनाने को पुष्कर ने राजनाथ सिंह से लिया वायदा

0
142

देहरादून (किरन शर्मा)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की सीमाओं को अभेद बनाने के लिए लम्बे समय से मंथन कर रहे हैं और वह किसी भी कीमत पर अपनी सीमाओं को कमजोर नहीं रखना चाहते यही कारण रहा कि आज जब देश के रक्षा मंत्री ने उत्तराखण्ड में दस्तक दी तो राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने राज्य की सीमाओं को अभेद बनाने के लिए राजनाथ सिंह से वायदा लिया और साफ किया कि सीमाओं की रक्षा करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पहला सपना है।
आज उत्तराखण्ड के दौरे पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आये तो उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ ंिसह रावत समेत कुछ राजनेताओं ने किया। पुष्कर सिंह धामी ने देश के रक्षा मंत्री के साथ राज्य की सीमाओं को अभेद बनाने के लिए लम्बा मंथन किया और उन्हें बताया कि कई बार ऐसी खबरें आती हैं कि चीनी सैनिक उत्तराखण्ड की सीमा पर प्रवेश करने का दुसाहस करते हैं लेकिन भारतीय सैन्य बल के पराक्रम को देखते हुए चीन की सेना उत्तराखण्ड के अन्दर दाखिल होने का दुसाहस नहीं कर पाती। पुष्कर सिंह धामी ने राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड की सीमाओं को चौबीस घंटे अभेद बनाने के लिए एक बडा खाका तैयार किया है और इसी खाके के चलते कोई भी राष्ट्र विरोधी ताकतें उत्तराखण्ड की सीमा में प्रवेश करने का दुसाहस नहीं कर पायेंंगी। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड को सुरक्षित रखने के लिए हर समय अपनी टीम के साथ बडा मंथन करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका सपना है कि राज्य को जहां उन्होंने अपने कार्यकाल में खुशहाल बनाना है वहीं राज्य की सभी सीमाओं को ऐसा अभेद रखा जायेगा कि वहां से परिंदा भी पर न मार सके।

LEAVE A REPLY