देहरादून(संवाददाता)। सचिवालय संघ ने कैबिनेट की बैठक में गोल्डन कार्ड का मामला न रखे जाने के विरोध में सचिवालय व प्रदेश के सभी जनपदो मे गोल्डन कार्ड के शासनादेश की अधिकारियों व कर्मचारियों ने होली जलाई और अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि सचिवालय संघ द्वारा सचिवालय कार्मिको की उपस्थिति मे सचिवालय परिसर मे होली जलाई गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक महासंघ के आह्वान पर भी सभी जनपदो मे होली दहन किया गया है। राजधानी मुख्यालय देहरादून मे दून चिकित्सालय चौराहे पर जलाई शासनादेश की होली जलाई गई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कार्मिक-शिक्षक, पेंशनर्स गोल्डन कार्ड की खामियो से आक्रोशित है और सभी आज जनपदो मे गोल्डन कार्ड के शासनादेश की होली जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया हे। इस अवसर पर दीपक जोशी ने कहा कि सचिवालय संघ की लम्बित मांगों पर सरकार व सक्षम अधिकारियों को पूर्व में दिये गये एक माह की समयावधि में भी मांगों का अपेक्षित निराकरण न होने तथा मांगों के प्रति जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि आन्दोलन कार्यक्रम के बाद भी सरकार को अतिरिक्त रूप से समय दिये गये हैं तथा इसके उपरान्त भी लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध कार्यक्रम की रूप-रेखा निधार्रित करते हुये अनिश्चितकालीन हडताल की तिथि की घोषणा आम सभा के माध्यम से किये जाने हेतु 11 अक्टूबर, 2०21 को अपरान्ह तीन बजे का दिन तय किया गया है।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि आन्दोलन कार्यक्रम निर्गत करते हुये इस आन्दोलन को पूर्ण रूप से सफल बनाये जाने की अपेक्षा सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारियों, संवर्गीय संघों तथा सभी सदस्यों से की गयी है। उन्होंने कहा कि 29 सितम्बर को प्रात: 1० बजे से दो बजे तक कार्मिक विभाग व वित्त विभाग के उच्चाधिकारियों के कायार्लय कक्ष के बाहर अपनी मांगो के समर्थन में धरना दिया जायेगा और 29 सितम्बर से एक अक्टूबर तक 1० बजे से 12 बजे तक दो घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि चार अक्टूबर से छह अक्टूबर तक प्रात: 1० बजे से 2.०० बजे तक चार ाण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को अपरान्ह तीन बजे से एटीएम चौक, सचिवालय परिसर में आम सभा का आयोजन कर सभी सदस्यगणों की सवर्सम्मति से अनिश्चित कालीन हडताल की तिथि की घोषणा की जायेगी। उन्होंने कहा कि सचिवालय संघ का यह आन्दोलन पूर्ण रूप से सफल हो, इसके लिये संघ की कार्यकारिणी एवं संवर्गीय संघ के पदाधिकारियों द्वारा इसका पर्यवेक्षण किया जायेगा। इस अवसर पर शासनादेश की होली जलाये जाने में संघ से जुडे हुए अनेक अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
