देहरादून(द्भद्मह्लह्य’द्म ‘द्मद्गद्र्मं)। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के दौरे पर थे। जहां राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सन्त वामदेव महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में हरिद्वार के प्रमुख सन्तों के साथ विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक बड़े दिनेश भी मौजूद थे। वही देश के भी कई राष्ट्रीय स्तर के सन्त भी मौजूद थे। जिनके बीच मे धामी ने सन्तों की मांगे को मानकर सभी सन्तों से वाहवाही लूट ली।
दरसल जिस वामदेव महाराज की मूर्ति को स्थापित करने के लिए विहिप व सन्त समिति के लोग लंबे समय से प्रयासरत थे उसको त्रिवेंद्र व तीरथ दोनों मुख्यमंत्री टालते रहे जिससे विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेश भी नाराज थे। अब मुख्यमंत्री धामी के बनने के बाद सभी से पुन: प्रयास किया और मुख्यमंत्री ने हालातों को भांपते हुए तुरन्त मौके से काम को पूरा करा दिया जिससे कार्यक्रम में आये देशभर के बड़े सन्त भी धामी की प्रसंशा करते नजर आए। हिन्दू वादी बड़े सन्त व साक्षी महाराज ने भी मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि की खूब प्रशंसा की। धामी ने सन्तों की एक और मांग की जिस स्थान पर यह मूर्ति लग रही है उसको ‘स्वामी वामदेव वाटिकाÓ नाम दिया जाए। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में तुरन्त ही इसकी घोषणा कर सन्तों से अपने जयकारे लगवा लिए हैं। कार्यक्रम में मंच पर कुछ ऐसे सन्त भी थे जिनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दरबार मे अच्छा खासा दखल है वो सन्त भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह की सराहना करते नजर आए। राष्ट्रीय सन्त मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेन्द्र दास जी महाराज ने तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुन: मुख्यमंत्री बनाने की अपील सन्तों से कर डाली। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी सांसद व हिंदूवादी नेता साक्षी महाराज भी कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी मुख्यमंत्री की तारीफों के पुल बांधते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी के कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने धामी को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तराखण्ड की सभ्यता व संस्कृति के साथ न्याय किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भविष्य के बड़े नेता हैं जिनके नेतृत्व में ही राज्य में पलायन,रोजगार,पर्यटन व तीर्थाटन पर सफल योजनाएं बन सकती हैं। मुख्यमंत्री ने माहौल को समझते हुए फर दोहराया कि हम जो घोषणा करेंगे उसका शिलान्यास भी हम ही करेंगे व लोकार्पण भी हम ही करेंगे इस बात से पूरा पंडाल तालियों स्व गूंज उठा।
