देहरादून(संवाददाता)। प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की सहायक निदेशक डा. संतोष आशीष ने कहा है कि केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाना और जनता को जागरूक करने का कार्य मंत्रालय की ओर से किया जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के खातों में धनराशि उपलब्ध करा रही है।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारोंं से रूबरू होते हुए उन्होंन ेकहा कि केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाना और जनता को जागरूक करने का कार्य मंत्रालय की ओर से किया जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के खातों में धनराशि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाकर उनका प्रचार व प्रसार करना उनका प्रमुख उददेश्य है।
उन्होंन लगभग ढाई सौ से अधिक किसानों के खाते में धनराशि उपलब्ध न होने के सवाल पर कहा कि इसके लिए केन्द्र सरकार को पत्र भेजा जायेगा और सभी किसानों को धनराशि उपलब्ध कराये जाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लददाख संघ शासित क्षेत्र का निर्माण स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक नये मोर्चे के समान कार्य किया है और लददाख संघ शासित क्षेत्र में साढे सात हजार मेगावाट के सोलर पार्क की स्थापना की योजना का काम जारी है और जिस तरह सिक्किम में पूर्वोत्तर में एक जैविक राज्य के रूप में पहचान बनाई है वै ही लददाख, लेह व कारगिल में एक कार्बन न्यूट्रल इकाई के रूप में अपनी पहचान बना सकते है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने क्षेत्र के स्थानीय लोगों की आवश्यकता के अनुयप विकास के एक नये मॉडल की स्थापना के लिए उनके साथ हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि जम्मू व कश्मीर में स्थानीय इकाईयों के प्रतिनिधि सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ विकास के नये दौर में स ि रूप से आगे बढ रहे है। उन्होंने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर वार्ता में एन एस नयाल आदि उपस्थित थे।
