देहरादून(संवाददाता)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनेंा नें भारतीय रेलवे डीआरएम मुरादाबाद को स्टेशन अधीक्षक देहरादून के माध्यम से ज्ञापन प्रषित किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर स्टॉल और ठेली लगाने वाले छोटे-छोटे दुकानदारों के साथ ही रेलवे कूलियों को भी पर्याप्त आर्थिक मदद दी जाए और उनकी लाइसेंस फीस कम की जाए। ज्ञापन में इसके अलावा कुछ महीने का किराया भी माफ किया जाए। ताकि वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण ठीक से कर सकें।
इस अवसर पर ज्ञापन के माध्यम से लाल चंद शर्मा नें कहा की कोरोना महामारी के चलते पिछले लगभग डेढ़ साल से समाज का हर वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसमें कई लोगों को असमय अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होनें कहा कई परिवारों ने अपने प्रियजनों और एकमात्र कमाऊ सदस्यों को खो दिया। तो कई लोग बेरोजगार हो गए। कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन और कोविड कफ्र्यू ने छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों को भी आर्थिक संकट में ला दिया है। इससे देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्टॉल और ठेली लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले छोटे-छोटे दुकानदारों के सामने भी भयंकर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में कहा गया कि इसी तरह रेलवे के कूलियों को भी दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करना बहुत मुश्किल हो रहा है। पहले तीन महीने तक रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्य के चलते यहां पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे स्टॉल और ठेली लगाने वाले दुकानदारों के पास कोई काम नहीं रहा। उसके कुछ ही समय बाद कोरोना आने से फिर से ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ा। लॉकडाउन के चलते स्टॉल और ठेली वालों को घर पर ही बैठना पड़ा। उन्होनें कहा अब जबकि ट्रेनों के संचालन समेत कई स्थितियां सामान्य हो गई हैं, इसके बावजूद रेलवे स्टेशन के स्टॉल और ठेली वाले छोटे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो चुकी है। जिससे उनको बच्चों की फीस जमा करने से लेकर परिवार का भरण पोषण ठीक से करना बहुत मुश्किल हो रहा है। एक तरफ वह कोरोना और लॉकडाउन की मार से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ रेलवे प्रबंधन ने स्टॉल और रेहड़ी की लाइसेंस फीस व किराया कई गुना बढ़ा दिए। स्टॉल और ठेली संचालकों से एक साल के 1० लाख से अधिक तक रुपए लाइसेंस और किराए के रूप में वसूले जा रहे हैं। यात्रियों की कमी और लाइसेंस फीस बढऩे से पहले ही आर्थिक संकट झेल रहे यह छोटे कारोबारी परेशान हैं। जिस पर कई स्टॉल संचालक और ठेली वाले यह काम छोडऩे को मजबूर है।
उन्होनें कहा नवीनीकरण के चलते भविष्य में रेलवे को कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन पर स्टॉल और ठेली लगाने वाले छोटे-छोटे दुकानदारों के साथ ही रेलवे कूलियों को भी पर्याप्त आर्थिक मदद दी जाए और उनकी लाइसेंस फीस कम की जाए। इसके अलावा कुछ महीने का किराया भी माफ किया जाए। ताकि वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण ठीक से कर सकें। उन्होनें कहा रेलवे अधीक्षक द्वारा इस संबध में आश्वस्त किया गया की जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा अगर रेलवे प्रसाशन ने इस संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस को मजबूर होकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, नीनू सहगल, सचिन थापा, अर्जुन सोनकर, रमेष कुमार मंगू, राहुल पंवार रॉबिन, दिवाकर , राजेन्द्र ंिसह, नीरज नेगी, अवतार ंिसह, विकास नेगी, सलमान अहमद, अरूण शर्मा, कुलदीप चौधरी, विवेक नेगी, संदीप राणा, आनंद त्यागी, सुभाष धस्माना आदि मौजूद थे।
