निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से भेंटकर दी विदाई

0
282

नगर संवाददाता
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से भेंटकर उन्हें विदाई दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीगणेश भगवान का स्मृति चिन्ह बेबी रानी मौर्य को भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्यपाल के रूप में बेबी रानी मौर्य जी ने उन्हें हमेशा मार्गदर्शन देते हुए अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि विशेष तौर पर विधान सभा के बजट सत्र में राज्यपाल अभिभाषण के दौरान उनका हमेशा आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने निर्वतमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि किसी भी मुलाकात के दौरान राज्यपाल के रूप में उन्होंने हमेशा विनम्रता से अभिवादन किया एवं सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा अपनी स्वीकृति प्रदान की।इस अवसर पर प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण विषय पर वह हमेशा चिंतन करती रही है एवं इस संबंध में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य भी किए। इस अवसर पर प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में भी बेबी रानी मौर्य का सहयोग उत्तराखंड को मिलता रहेगा एवं उत्तराखंड राज्य के लोग राज्यपाल के रूप में उन्हें हमेशा याद रखेंगे।

LEAVE A REPLY