देहरादून(संवाददाता)। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा रायपुर में भाजपा की शवयात्रा निकाल विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। यहां बडी संख्या में कांग्रेसजन विधानसभा रायपुर में एकत्र हुए जहां से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद षर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शवयात्रा निकाली गयी।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि महंगाई व वैश्विक महामारी के दंश से दुखी जनता की कमर तोडऩे का काम किया है। इस अवसर पर लाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश की भाजपा सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होनें कहा कि भाजपा ने वादा किया था की अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी, पेट्रोल 35 रूपये में मिलेगा पर आज महंगाई चरम पर है पेट्रोल 97 पार डीसल् 9० पार है, गैस का सिलेंडर आज 9०० पार है, सब्सिडी भी बंद कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से प्रदेश की जनता पिछले तीन महीने से जूझ रही है पर सेवा करने की याद आज आ रही है ये सिर्फ एक चुनावी स्टंट है आषिर्वाद यात्रा की आड़ मे सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होनें कहा की कांग्रेस का एक एक साथी पूरी मेहनत से 2०22 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि साथ ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में घर-घर जाकर जन-जन को अवगत करायेगा। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम में लगातार वृद्धि होने से घरों का बजट बिगड़ गया है। केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल व रसोई गैस के दाम रोज बढ़ाकर गरीब आदमी के पेट पर लात मारने का काम हो रहा है। दाल, सब्जियों की कीमतें आम आदमी की पकड से बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर कोरोना महामारी के चलते बेरोजगार हो चुकी जनता पहले से मंहगाई की मार झेल जनता पर और मंहगाई का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए था कि आम आदमी को बढती मंहगाई से राहत देने के लिए बिजली, पानी, हाउस टैक्स माफ किया जाना चाहिए था तथा खाद्य वस्तुओं के दाम कम किये जाने चाहिए थे परन्तु इसके विपरीत यह देखने में आया है कि बिना बिजली की रीडिंग के ही हजारों रूपये के बिल आ रहे हैं तथा बिलों को आँनलाईन जमा करने का दबाव जनता पर डाला जा रहा है हम राज्य सरकार की गरीब विरोधी नीति की निन्दा करते हैं। इस दौरान इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, प्रभुलाल बहुगुंणा, डॉ. आर पी रतूड़ी, शांति रावत, मंजुला तोमर, प्रवीन त्यागी, आनंद त्यागी, तेजेन्द्र सिंह, सतेन्द्र पंवार, एसपी ंिसह, गुलशेर मौहम्मद, राहुल पंवार रौबिन, महेन्द्र रावत, सावित्रि थापा, पवन रेखा शर्मा, कन्नौजिया, मीना साहनी, इन्दू ंिसह, मंजू चौहान, उदिमा टोलिया आदी उपस्थित थे।
