शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों को दिये उपहार

0
156

देहरादून(संवाददाता)। राजधानी के अनेक स्कूलों में शिक्षक दिवस को धूमधाम से मनाया गया और कल पांच सितंबर को अवकाश होने के कारण आज ही स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया और इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को उपहार भेंट किये गये।
यहां शिक्षक दिवस के अवसर पर महावीर जैन कन्या पाठशाला तिलक रोड स्थित वहां पर शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं ने अपने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम रखा इस मौके पर स्कूल की मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की प्रबंधक मनीष जैन जी सही उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मानव अधिकार एवं सामाजिक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ले शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है सभी छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के जीवन में शिक्षकों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है एक शिक्षक बच्चों को ज्ञान देता है।
उन्होंने कहा कि जिंदगी की कई जरूरी बातों को समझाता है जिससे एक बच्चा शिक्षा ग्रहण करके आगे बढ़ता है उस बच्चे के आगे बढऩे में प्रत्येक शिक्षक का एक अहम रोल होता है 5 सितंबर को शिक्षकों का सम्मान किया जाता है इस दिन बच्चे शिक्षक वाली जिंदगी जीते हैं और जो उन्होंने अपने शिक्षकों से सीखा है उसका अनुशासन और जिम्मेदारी निर्वाह करते हैं भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षा वादी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर को हुआ था ऐसे में इस दिन को उत्सव मनाने के लिए शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने सभी छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि भारत में सबसे पहले 1962 में शिक्षक दिवस मनाया गया था। इस मौके पर महावीर जैन कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य श्वेता सिंह आए हुए मुख्य अतिथियों का धन्यवाद दिया और कहा की स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की सचिव रेखा निगम, मंजू रावत, कांता रावत, रजनी शर्मा, बीना देवी, नीलम गुलकोठी, फरीदा नौटियाल, बबीता बहुगुणा, राजकुमार तिवारी, कविता जैन, नीलिमा मनी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY