पांच सितम्बर को शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित

0
150

देहरादून(संवाददाता)। आयुध निर्माणी विद्यालय देहरादून के पूर्व छात्र-छात्राएं शोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर एक इतिहास रचने जा रहे है और आयुध निर्माणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा ऐतिहासिक शिक्षक दिवस पांच सितम्बर को मनाया जायेगा और इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों को रूबरू होते हुए आयुध निर्माणी पूर्व छात्र ग्रुप बनाने वाले एडमिन आरिफ खान ने बताया कि इस समारोह में वर्ष 196० से लेकर वर्ष 2०2० में स्कूल पास आउट हुए पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा अपने भूतपूर्व स्कूल व अपने शिक्षकों के सम्मान मे भारत वर्ष छात्र छात्राएं एकत्रित होंगे और यह अपने आप मे भारत का पहला ऐसा शिक्षक दिवस है जो कि ऐतिहासिक होने जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि यह अपने आप मे ऐसा अनोखा विषय है जिसके बारे मे सोचते तो सब होंगे किन्तु अपने व्यस्त जीवन से समय निकाल कर उस पर अमल करने का साहस अभी तक शायद ही किसी ने किया हो । इस अवसर पर आरिफ खान के अनुसार एक मित्र के कहने पर जब वो अपने पूर्व क्लासमेट साथियों मनिन्दर साही और अनूप भट्ट के साथ बीते माह सात अगस्त को अपने पूर्व स्कूल पहुंचे जिस से वो और उनके साथी 28-3० वर्ष पूर्व हाई स्कूल के बाद छोड़ चुके थे । उन्हे वर्तमान प्रधानचार्य से जानकारी हुई कि अब बच्चों की संख्या कम होने के कारण शायद स्कूल बंद होने की आशंका है ।
उन्होंने कहा कि इस सम्बंध मे सुनकर सबको बहुत अफसोस हुआ और उन्होने निर्णय लिया कि चाहे कुछ भी हो जाये वो सभी साथी मिलकर अपने पूर्व स्कूल को बचाने का भरकस प्रयास करेंगे । उन्होंनें कहा कि जिसके लिए उन्होने पूरे स्कूल की एक वीडियो बनाई और उसे फेसबुक और व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर वायरल कर दी देखते ही देखते यह वीडियो इतनी वायरल हुई और ग्रुप मे उस स्कूल से पास आउट हुए पूर्व छात्र-छात्राओं ने जुडऩा शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY