कार्य बहिष्कार पर रहे पैरामेडिकल व नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी

0
152

देहरादून(संवाददाता)। अपनी मांगों के समाधान के लिए पैरामेडिकल और नर्सिंग संवर्ग के विभागीय संविदा कर्मचारियों ने समायोजन की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार को जारी रखा है और सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे रहे। इस अवसर पर कर्मचारियों ने बताया कि दून मेडिकल कालेज में पैरामेडिकल और नर्सिंग संवर्ग के विभागीय संविदा कर्मचारी बिना किसी सर्विस ब्रेक के निरंतर सेवाएं दे रहेहै लेकिन उनका समायोजन नहीं किया जा रहा है जिससे उनमें रोष बना हुआ है।
यहां दून मेडिकल कालेज के पैरामेडिकल और नर्सिंग संवर्ग के विभागीय संविदा कर्मचारियों ने समायोजन की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया है। वह नए ओपीडी भवन में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि पहले हमें समायोजित किया जाए और उसके बाद जो पद रिक्त रह जाते हैं उन पर भर्ती की जाए लेकिकिन अभी तक इस ओर कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। इस अवसर पर कर्मचारियों ने बताया कि दून मेडिकल कालेज में वर्ष 2०16 से अब तक पैरामेडिकल और नर्सिंग संवर्ग के विभागीय संविदा कर्मचारी बिना किसी सर्विस ब्रेक के निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना महामारी में भी सबने जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की, जिसमें कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित भी हुए। इन पांच सालों में न तो उन्हें पूरा वेतन दिया गया और न ही विभाग में समायोजन करने के लिए किसी ने सुध नहीं ली है।
कर्मचारियों का कहना है कि अब इन पदों पर सरकार ने नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके कारण कर्मचारियों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। नियमित भर्ती करने से पहले किसी ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि जो कर्मचारी पिछले पांच सालों से निरंतर विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनका क्या होगा।
सभी कम्रचारियों को सृजित एवं नियुक्त पद के सापेक्ष विभाग में समायोजित किया जाये, अन्यथा आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर अनेकों पैरामेडिकल व संविदा नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY