भाजपा में शामिल हुई कई महिलायें

0
144

देहरादून(संवाददाता)। भाजपा महानगर कार्यालय मैं राजपुर विधायक खजान दास व महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट की उपस्थिति में कई महिलाओं ने भाजपा में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर विधायक खजान दास ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बहुत सारी लोक जन कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा जिस तरह से समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है विशेष रूप से महिलाओ के सम्मान व आर्थिक उन्नति के लिए कार्य कर रही है और इसी कारण आज करनपुर नगर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट की उपस्थिति मे पार्टी में शामिल हुई है और यह गौरव की बात है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कदम है सरकार द्वारा इन ऐतिहासिक योजनाओं से महिलाएं आर्थिक रुप से मजबूत होगी। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं में रीता नरूला, समा बाती, अंजू पंत, जमीदा, रेखा मेहरा, भगवती थापा, कुसुम मेहरा, नीलम बहल, ज्योति, अरुणा लोचन, इंदु, बिसना, सुमन लता, आदि कई लोग शामिल हुए। इस अवसर पर गोरव पन्त, शुभम जोशी, अतुल शर्मा, रवि गर्ग, रुचिका शर्मा, मंडल अध्यक्ष रानी सैनी, सुमन सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY