सैन्य धाम के स्थान पर सैन्य चिकित्सालय बनाये सरकार

0
149

देहरादून(संवाददाता)। सामाजिक कार्यकर्ता व 2०22 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मसूरी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पंडित मनीष कुमार गौनियाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर हमला बोलते हुए कहा है कि अन्य दलों के प्रत्याशियों को चोर डकैत कहने पर उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा उन्हें विधानसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के बजाय सैन्य चिकित्सालय सरकार को बनाना चाहिए।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के मंत्री कितने बेलगाम हो चुके हैं इसका जीता जागता उदाहरण मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर स्पष्ट नजर आता है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा रक्षाबंधन समारोह में जिस प्रकार से अपने राजनीतिक प्रतिनिधियों को कीड़े मकोड़ों की संज्ञा दी है और इसके साथ ही इन्हें चोर डकैत तक बता दिया गया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मसूरी में चोर डकैत घूम रहे हैं जो चुनाव के दौरान वोट मांगते नजर आएंगे। उन्होंन ेकहा कि उनके इस बयान को लेकर उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा उनका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस पर राजनीतिक पार्टियां कोई भी बयान देने से बच रही है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा और अन्य दलों में सांठगांठ चल रही है। उन्होंने मसूरी पुरकुल रोपवे का स्वागत किया हैं लेकिन एक वर्ष बीत जाने पर भी वहां से विस्थापित किए गए लोगों का पुनर्वास नहीं किया गया है और सरकार पहले उनका पुनर्वास करें उनको छत मुहैया कराए यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई ता उसके लिए आंदोलन करेंगे और शिफन कोर्ट के निवासियों के साथ आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि 9० करोड़ की लागत से बनने वाले सैन्य धाम को लेकर भी सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगता है। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार आर्थिक तंगी से गुजर रही है तो ऐसे में 9० करोड़ की लागत से सैन्यधाम बनाने का कोई औचित्य नहीं है और साथ ही कोरोना वायरस की तीसरी लहर के आने की भी संभावना है इसको देखते हुए अस्पतालों का निर्माण किया जाना चाहिए था और साथ ही शिक्षा और सड़क पर इन पैसों को व्यय किया जाना चाहिए था लेकिन 9० करोड़ रुपए जो जनता की गाढ़ी कमाई है उसे इस तरीके से बर्बाद किया जाना न्यायोचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि यहां पर सैन्य धाम नहीं बल्कि सैन्य चिकित्सालय बनाये जाने की जरूरत है। चीडबाग स्थित सैन्य धाम का ही विस्तारीकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि जहां एक और कोरोना गाइड लाइन को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं वहीं राजनीतिक दलों द्वारा रक्षाबंधन समारोह स्वागत समारोह और आशीर्वाद जन यात्रा तक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है ऐसे में कोरोना संक्रमण काल में हजारों लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है और इस पर सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे समारोहों को निरस्त किया जाना चाहिए और जहां शादी ब्याह और अन्य समारोहों में सीमित संख्या में लोगों के आने की बात कही है वहीं राजनीतिक दलों पर इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मांगों पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में नेहा गौनियाल, मंजू थापा, सीमा राणा आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY