देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि 23 अगस्त को दल राज्य में सशक्त भू-कानून लागू करने व मूल निवास के मामले पर विधानसभा का घेराव किया जायेगा।
यहां कैंट रोड स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए काशी सिंह ऐरी ने कहां कि उक्रांद अपने दमखम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव कि तैयारी में लगा हैं, और दल की रीति नीतियों कों पहुंचने व सीधे जनता से संवाद की शुरुआत कर दी गई हैं।
ऐरी ने कहा कि राज्य के युवाओं कों दल से सीधा जोडज़ा रहा हैं, राज्य में अपार रोजगार कि संभावनाएं हैं, उक्रांद कि सरकार बनने पर हर बेरोजगार कों रोजगार उपलब्ध कराने कि गारंटी उक्रांद करता हैं, उन्होंने कहा कि राज्य में चकबंदी, मूल निवासी कों परिभाषित करना, सशक्त भू-कानून लागू करने, राज्य की जो परिकल्पना की थी, शहीदों का जो स्वप्न था इसे पूरा करने के लिए उक्रांद वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा करना मुख्य ध्येय होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की परिसम्पत्तियों की वापस करना, राज्य में कोई भी परियोजना हो या नीतियों का निर्माण हो उसमे जन सहभागिता की जायेगी। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त 2०21 को दल भू-कानून व मूल निवास कों लेकर मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा घेराव करेंगे और जिसमें समस्त जनपदों से दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर हरीश पाठक, मोहन काला, ललित बिष्ट, किशन मेहता,सुनील ध्यानी, जयप्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, विजय कुमार बौडाई, शांति प्रसाद भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, प्रमिला रावत, डा. बी के ओली, शिव प्रसाद सेमवाल, समीर मुंडेपी, वीरेंद्र रावत, मनामोहन पंत, दीपक रावत, किरन रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, दीपक मधवाल, एस एन बिष्ट, अभिषेक बहुगुणा सीमा रावत, दिनेश नेगी, गणेश काला, कमलकान्त, डॉ राजेश पैन्यूली आदि शामिल रहे।
