देहरादून(संवाददाता)। आंगनवाडी कार्यकत्र्रियों एवं सेविकाओं ने मानदेय को बढ़ाये जाने सहित अनेक मांगों के समाधान के लिए राजधानी में रैली निकालकर सचिवालय कूच किया और सुभाष रोड पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। यहां आंगनवाडी कार्यकत्र्रियां एवं सेविकायें राजपुर रोड स्थित सीटू कार्यालय में इकटठा हुए और वहां से अपनी मांगों के समाधान के लिए सचिवालय कूच किया और सुभाष रोड पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की हजारो आंगनवाडी कार्यकत्री व हेल्पर अपनी मांगों को लेकर लम्बे समय से संघर्षरत है और अपनी मांगों को लेकर आपको बार- बार मंाग पत्र भेज रही है , परन्तु आपकी तरफ से मांगों को हल करने के लिए कोई भी बैठक नही बुलाई गयी है। वक्ताओं ने कहा कि जिससे राज्य की आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर की सरकार के प्रति नाराजगी है द्यजिससे मांगों को हल करने के लिए यूनियन संघर्ष के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाये कार्यकत्री को ग्रेड -3 व हेल्पर को ग्रेड – 4 का दर्जा दिया जाये । एक हजार रु कि घोषणा नही जब तक राज्य कर्मचारी घोषित न हो वर्कर्स को 21००० और हेल्पर को 18०००रु मानदेय दिया जाये। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को समान काम का समान वेतन दिया जाये। सहायिकाओं को कार्यकत्री को 1०० प्रतिशत पदोन्नति दी जाये,पदोन्नति में पंजाब की भांति आयु सीमा समाप्त की जाये और महाराष्ट्र राज्य की तरह ग्रेज्युटी और ईएसआई सुविधा लागु की जाये। आंगनबाड़ी केन्द्रों में 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए प्री-प्राइमरी लागु किया जाये व हरियाणा की तर्ज पर एलकेजी व यूकेजी बंद की जाये द्य कार्यकत्री व सेविकाओ को सरकारी बैठको ,ट्रेनिग में आने जाने का खर्च एवम मोबाईल एपकी ट्रेनिंग का पूर्ण टी.ए, डी.ए का भुगतान किया जाएँ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पोषण अभियान का 5०० रूपये वर्कर्स और 25० रूपये हेल्परों का प्रोत्साहन राशि सभी वर्करो और सभी हेल्परों को बकाया समेत तुरंत भुगतान किया जाये एवं केन्द्रों के भवन के रुके हुये किराये का भुगतान तत्काल किया जाये। हरियाणा की भांति सर्दियों का अवकाश 25 दिसम्बर से 1० जनवरी तक व ग्रीष्मकालीन अवकाश 1० जून से 25 जून तक करने का शासनादेश जारी किया जाये। आंगनवाडी कार्यकत्रियो की बेटियों को नंदा देवी गोरा देवी कन्या विद्याधन योजना का लाभ दिया जाय। वक्ताओं ने कहा कि . आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व साहिकाओं का माह दिसम्बर 2०17 राज्य सरकार का अंश व नवम्बर एवं दिसम्बर 2०19 का धरने के दौरान का कटा हुआ मानदेय का भुगतान किया जाये। पोषण ट्रेकर एप्प से आंगनवाडी कार्यकत्री व लाभार्थियों का डाटा लीक हो रहा है इस एप्प को बंद किया जाये द्य आंगनवाडी केन्द्रों में सेनेटरी नैपकिन का वितरण निरूशुल्क किया जाये , मानदेय प्रति माह दिया जाये व पासबुक में मानदेय के साथ माह भी अंकित किया जाये , बी.एल.ओ कि धनराशी 6००० से बढ़ा कर 12००० रूपये किया जाये। इस अवसर पर अनेेक वक्ताओं ने संबोधित किया और बाद में प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया और कहा कि जल्द ही कार्यवाही न होने पर आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर जानकी चौहान, ज्योतिका पांडेय, रजनी गुलेरिया सहत अनेक पदर्शनकारी आंगनवाडी कार्यकत्र्रियां एवं सेविकायें शामिल रहे।
