रुद्रप्रयाग(संवाददाता)। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जवाड़ी बाईपास पर आम जनमानस की सुविधाओं के दृष्टिगत पुलिस चौकी का सृजन करते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल की उपस्थिति में पूजा अर्चना के उपरान्त उद्घाटन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह स्थान जनपद का एक ऐसा एंट्री व एक्जिट प्वांइट है जहां पर वर्तमान समय की अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जाने के लिए पुलिस बल को व्यवस्थित किया जाना आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी यातायात विनियमन, कानून एवं लोक प्रशांति बनाए रखे जाने, मानसून अवधि में सिरोबगड़ व नरकोटा क्षेत्र में निरंतर बाधित हो रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने वाले यातायात को समय से रोके जाने तथा डाइवर्ट किए जाने के दृष्टिगत जवाड़ी बाईपास पर अस्थाई पुलिस चौकी का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मानसूनी एवं बरसात के सीजन में जनपद के स्थान सिरोबगड़ तथा नरकोटा क्षेत्र में निरन्तर राष्ट्रीय मार्ग बाधित होने के कारण इन स्थलों पर आवयश्यक यातायात प्रबंधन तथा तात्कालिक रूप से यातायात को डार्यवर्ड किये जाने के लिए तत्काल पुलिस बल की आवश्यकता बनाया रखना आवश्यक हो जाता है। इस क्षेत्र के दुरूस्त गांव के निवासियों की समस्यों के दृष्टिगत इनकी कोतवाली रूद्रप्रयाग पर निर्भरता कुछ कम हो जायेगी। यहां पर पुलिस व्यवस्थापन किये जाने पर फरियादी अपनी फरियाद दे सकेंगे। विगत में हुई चोरी व अन्य अपराध की घटनाओं में संलिप्त वाहन भी इसी क्षेत्र से होकर गये हैं।
बता दें कि आयुष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा 18 जनवरी 2०21 को जनपद में पुलिस अधीक्षक, का पदभार ग्रहण किया गया। जनपद में कार्यभार ग्रहण किये हुए छह माह का समय व्यतीत होने पर उनके द्वारा स्वयं महसूस किया गया कि, कस्बा रुद्रप्रयाग में आये दिन आम जनमानस को यातायात की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। हालांकि प्रचलित वर्ष का अधिकांश समय कोरोना संक्रमण की द्वितीय लहर की रोकथाम से सम्बन्धित पुलिस प्रबन्धन में बीता है, फिर भी कोतवाली रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित विगत वर्षों के आंकड़ों का अवलोकन करने पर पाया कि, उत्तराखण्ड राज्य में प्रतिवर्ष प्रचलित होने वाली चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद के स्थान केदारनाथ धाम, जनपद चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम व हेमकुण्ड साहिब जाने हेतु आने वाले यात्रियोंध्वाहनों के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से पहले ही यातायात का विनियमन किया जाना आवश्यक हो जाता है, इस हेतु पूर्व प्रचलित व्यवस्थाओं के अनुसार स्थान जवाड़ी बाइपास से यातायात को वन-वे किया जाता है। इसके अतिरिक्त स्थान जवाड़ी बाईपास ऐसे स्थान पर स्थित है, जहां पर जनपद में आने वाला यातायात या तो मुख्य कस्बा रुद्रप्रयाग की ओर आता है या यहां पर से बाइपास होकर तिलवाड़ा/अगस्त्यमुनि को चला जाता है। इसी प्रकार से इन्हीं स्थानों से वापस जाने वाला सम्पूर्ण यातायात इसी स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग से मिलकर पर श्रीनगर को जाता है। आगामी समय में इस स्थान पर पुलिस चौकी की स्थापना होने से निरूसन्देह ही जनपद के निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों व पर्यटकों को लाभ मिलेगा।
