परीक्षाफल शत-प्रतिशत से बीएलएम एकेडमी हुई गदगद

0
165

लालकुआ। सीबीएसई द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षाफल बीएलएम एकेडमी में शतप्रतिशत रहा।विद्यालय प्रबंधन ने सभी उत्तीर्ण विद्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पदमपुर देवलिया स्थित बीएलएम एकेडमी के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षाफल मे सभी वर्गों साइंस,मानविकी व कोमर्स में कॉलेज में टॉप किया हैं। जिसमे मानविकी की छात्रा कनिका बिष्ट ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया हैं। विज्ञान वर्ग में रितिका जोशी 97.8 ,रिद्धि नगरकोटी 97.4,प्रज्ञा जोशी 95.4,प्रियंका वनकोटी 95.4,फाल्गुनी सिंह 95.6,निशा चौधरी 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया हैं। कोमर्स वर्ग में असमी अग्रवाल 97.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया। मानविकी में निहारिका देवल 97.6,राशि जोशी 97, आरोही जोशी 97.2,हर्ष जोशी 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल रहे, विद्यालय के 13 अन्य विद्यार्थियों ने 9० से 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं एवं इसी क्रम में 72 विद्यार्थियों ने 6० से 9० प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। बीएलएम प्रबंधक साकेत अग्रवाल, निदेशिका सौम्या अग्रवाल, प्रधानाचार्या गायत्री कँवर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अमर सिंह कंवर व विद्यालय स्टॉफ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY