खटीमा(संवाददाता)। क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठन कर वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया मुखबिरो से सहयोग व नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नदन्ना पुलिस चकरपुर रोड चेकिंग के दौरान खटीमा कि ओर से आ रहे एक वाहन मोटरसाइकिल को रोका उसके कब्जे से चोरी की बाइक जिसका नंबर ना ०6 ।ट 6269 बरामद हुई पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रईस अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी रजा मस्जिद के निकट इस्लाम नगर खटीमा बताया बरामद हुई बाइक की चोरी की प्राथमिकी कोतवाली खटीमा में दर्ज है। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस थाने ले आई कड़ी पूछताछ में उसने जगवाडा पुल के पास जंगल से चोरी की एक अन्य बाईक हीरो होंडा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर न्ज्ञ०6।त्-97०4 है को स्वीकार किया अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक बरामद की।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ नरेश चौहान उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह उप निरीक्षक धीरज वर्मा उप निरीक्षक जगत सिंह शाही,कोस्टेवल मोहम्मद नासिर,सहनावाज अंसारी,तपेंद्र जोशी,महेंद्र पालनी,प्रकाश जोशी आदि टीम में शामिल रहे।
