नैनीताल(संवाददाता)। सरोवर नगरी नैनीताल में मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बरसात से नगर की मालरोड भी जलमग्न हो गई है। झील में मौसम के कारण बोटिंग बन्द हो गई ।
नैनीताल में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है और कल रात से नैनीताल में लगातार बरसात हो रही है। बरसात से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सरोवर नगरी में बारिश के चलते सैलानियों और स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को एन्जॉय करने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ रहा है। लगातार बरसात के कारण लोवर मॉल रोड में नानक बोट स्टैंड के समीप जलभराव हो गया । वाहनों और टू वीलरों को पानी पार करने में परेशानी उठानी पड़ रही है ।
