रोस्टर लागू होने से पीआरडी जवानों को मिलेगा लाभ

0
138

विकासनगर(संवाददाता )। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा की मांग पर शासन के निर्देश के क्रम में निदेशक, युवा कल्याण ने समस्त जिला युवा कल्याण अधिकारियों को प्रदेश में रोस्टर सिस्टम लागू करने के निर्देश जारी किए, जोकि मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है।
यहां जारी एक बयान में नेगी ने कहा कि पीआरडी जवानों के कल्याण हेतु सबको रोजगार दिए जाने की दशा में सरकार द्वारा दिसंबर 2००5 में शासनादेश जारी किया गया था, जिसमें प्रत्येक स्वयंसेवकध् जवान को छह-छह माह का रोजगार दिए जाने जाने का उल्लेख था, लेकिन 16 वर्ष बीतने के उपरांत भी रोस्टर प्रणाली को लागू नहीं किया गया था। नेगी ने कहा कि रोस्टर प्रणाली लागू किए जाने हेतु मोर्चा द्वारा मुख्य सचिव से आग्रह किया गया था। उन्होंने कहा कि रोस्टर लागू न होने के कारण सिफारिश विहीन स्वयंसेवक दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं तथा वहीं दूसरी ओर अधिकारियों से सांठगांठ कर सेटिंग बाज निरंतर अपनी सेवाएं देते रहते हैं। नेगी ने कहा कि रोस्टर लागू न होने से विभाग में न तो पारदर्शिता बनी हुई थी और न ही प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को शासनादेशानुसार रोजगार मिल पाता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर सिस्टम लागू करने के निर्देश जारी किए, जोकि मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है।

LEAVE A REPLY