सचिवालय के गेट पर पहुंचे बेरोजगार

0
134

संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड डायट डीएलएड बीटीसी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के बैनर तले प्रशिक्षितों अपनी प्राथमिक शिक्षक भर्ती की नियुक्ति की मांग को कैबिनेट बैठक में रखे जाने को सचिवालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और सचिवालय के पास पहुंचने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गये और उन्होंने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं हटे।
यहां प्रशिक्षित बेरोजगार अचानक सचिवालय के गेट के बाहर पहुंचे और वहा ंपर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर खड़े रहे और पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन वह वहीं पर डटे रहे। इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा पास करने के बावजूद विभाग द्वारा सीधे हमारी नियुक्ति नहीं की गई बल्कि खुला विज्ञापन निकालकर इस भर्ती को लटकाने का काम किया है। प्रशिक्षितों ने कहा कि आज स्थिति यह है कि 18 माह का एनआईओएस डीएलएड या बीएड ब्रिज कोर्स पास अभ्यर्थी न्यायालय गए हैं जिस कारण भर्ती में निरंतर विलंब हो रहा है। इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि दिसंबर 2०19 में बीटीसी प्रशिक्षण पूरा करने के बावजूद आज उन्हें नियुक्ति के लिए भटकना पड़ रहा है जबकि शिक्षा विभाग ने उन्हें प्रशिक्षित करवाया है। प्रशिक्षितों ने कहा कि इस प्रकार शिक्षा विभाग की कार्यशैली बीटीसी प्रशिक्षितों के प्रति निराशाजनक रही है।
इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया जुलाई माह में संपन्न होने की स्थिति नहीं बनती है तो जुलाई माह में ही पुन: दून में आंदोलन किया जाएगा। प्रशिक्षितों ने कहा है कि विभाग द्वारा डाटा एंट्री का कार्य पूर्ण कर लिया गया है किन्तु इसके पश्चात प्रत्यावेदन की प्रक्रिया भी प्रभाव में लाई जाती रही है और अभी तक निस्तारण नहीं हो पाया है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री को प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर इशांत थापा, प्रकाश दानू, दीपक बिष्ट, योगेश राणा, दीपिका ठाकुर, दीक्षा राणा, अरविंद नेगी, अनूप सिंह,गौरव रावत, शिखा, नवीन,सनी तिवारी, नितिन, नीतीश, अखिलेश सिंह, मनु, अनुराधा सहित अनेकों प्रशिक्षित शामिल रहे।

LEAVE A REPLY