संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष बी डी रतूड़ी ने कहा है कि सत्तासीन भाजपा राज्य को गर्त की ओर ले जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार न होने के कारण सरकार की कार्यशैली संदेह के घेरे में रही हैं।
यहां दल के केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्थाओं की पोल कोरोनाकाल में देख चुके है। राज्य सरकार कोरोना किट तक मरीजों को उपलब्ध नही करा सकी।
उन्होंने कहा कि कुंभ में कोरोना जांच में हुई अनियमिताओं से स्पष्ट होता है कि एक बड़ा घोटाला सरकार कोरोना इलाज व कुंभ में कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बार बार मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना भाजपा कही न कही भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जबकि इनका यह रवैया जनादेश का सबसे बड़ा अपमान है। उत्तराखंड क्रांति दल भाजपा के भ्रष्टाचार को जनता के बीच जाकर पोल खोलेगा। उक्रांद बाकी अन्य समान्तर और विधारधारा के संगठनों से लगातार बात कर रहा है। सभी को एक मंच पर लाकर 2०22 विधानसभा चुनाव में जायेगा।
रतूड़ी ने कहा कि दल का द्विवार्षिक महाअधिवेशन जिसमे संगठन का चुनाव किया जाना है। उन्होंने कहा कि 24 व 25 जुलाई 2०21 जो कि दल का स्थापना दिवस भी है देहरादून में किया जाना है। उक्रांद जल, जंगल,जमीन, धारा 371, 73 वां व 74 वां पंचायती राज अधिनियम लागू करके पंचायतों को पूरे अधिकार देना, मूल निवास सन 198० से पूर्व राज्य निवासी को परिभाषित करना, पर्यटन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य का पर्यटन चौपट हो गया।
उन्होंने कहा कि स्टे होम सब बन्द है। पर्यटन से जुड़ा रोजगार खत्म हो चुका है सरकार से मांग की है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये मदद करे। रतूड़ी ने कहा कि आगामी परिसीमन जो 2०26 में होना है जिसमें राज्य के8 अवधारणा जो रखी थी वह खत्म हो जायेगी। पहाड़ की विधानसभा सीटों की संख्या घटकर मैदानी जनपदों से जुड़ जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिये हमने बलिदान व संघर्ष नही किया था। उक्रांद जनता को लामबद्ध करके व चुनाव मे मुद्दा बनाकर चलेगा। रतूड़ी ने इस अवसर पर दल व राज्य संघर्ष के पुराने साथी अहमद अली खान को विधिवत रूप से दल में शामिल किया। इस अवसर पर वार्ता ताफत हुसैन,डी डी शर्मा,जयप्रकाश उपाध्याय व सुनील ध्यानी उपस्थित थे।
