देहरादून(संवाददाता)। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट बैठक में छह संकल्प लिये ओर सात निर्णय लिये गये। इस अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 हजार से बढाकर 25 हजार करने का निर्णय लिया गया।
यहां सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को कैबिनेट में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि बैठक में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएंगे और दलितों के उठान का संकल्प सहित छह संकल्प लिये गये और अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया गया, गृह जनपदों में तैनाती होगी, 2०18 में जो गेस्ट टीचर हटाये गए थे उन्हें सेवा में वापस लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के रिक्त पदों को आउट सोर्स से भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में स्थापित जिला रोजगार कार्यालय अब आउट सोर्स कार्यालय होग। उन्होंने कहा कि पुलिस के ग्रेड पे 46०० को लेकर उप समिति बनाई गई, और 3 सदस्यों की कमेठी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ओर रेख आर्य को कमेटी में लिया गया है और बैकलॉक के पदों को भरा जायेगा। उपनल कर्मियों की मांगों पर दो सदस्य कमेटी बनाई गई है। काबीना मंत्री गणेश जोशी और हरक सिंह रावत को कमेटी में शामिल किया गया हे।
