संवाददाता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम ंिसह के आह्वाहन पर तथा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों नें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हॉल चौक पर पुतला फूंका और तत्काल गिरफ्तार किये जाने व विधानसभा से सदस्यता समाप्त किये जाने की मांग की। शीघ्र कार्यवाही न होने पर आंदोलन तेज किया जायेगा।
इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं एवं दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा राज में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार के दबाव में दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है।
उन्होंनें कहा की भारतीय जनता पार्टी का इतिहास रहा है कि वह दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही करनें की बजाए उन्हें बचानें का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ÓÓबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓÓ का नारा उत्तराखण्ड में खोखला सावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां ही सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जबसे राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक पूर्व संगठन महामंत्री पर भी एक महिला द्वारा यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाया गया था उस मामले पर भी भाजपा सरकार ने कोई कार्रवाही नही कर मामले को रफादफा करने का काम किया है और वह महिला आज भी न्याय के लिए भटक रही है वहीं दूसरी ओर राज्य में लगातार भय और अराजकता का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक विधायक पर एक महिला द्वारा अपनी पुत्री के पिता होने का दावा किया था लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा उस महिला की एफआईआर तक दर्ज नही की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति ओछी मानसिकता उनके महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के पूर्व में दिये गये इस बयान से झलक जाती है जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनीति में सभी महिलाएं मानसिक रूप से तैयार होकर आती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएं उत्तराखण्ड प्रदेश में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस प्रकरण से पूर्व भी भाजपा के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीडऩ की शर्मनाक खबरों ने देवभूमि की छवि को धूमिल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर पर महिला पत्रकारों द्वारा लगाया गया यौन उत्पीडऩ का आरोप हो चाहे राष्ट्रीय सह संयोजक शिव प्रकाश पर पश्चिम बंगाल की महिला द्वारा बलात्कार का आरोप अथवा उत्तराखण्ड में महामंत्री संगठन संजय कुमार का प्रकरण हो, सभी शर्मशार एवं झकझोर देने वाले प्रकरण हैं। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट विधायक प्रकरण पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मौन धारण किये है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार महिलाओं के यौन उत्पीडऩ और कुत्सित मानसिकता रखने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आंदोलन को तेज किया जायेगा।
इस अवसर पर पुतला दहन में पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, मंजुला तोमर, जया भारद्वाज, रजनी राठौर, नवीन जोशी, जगदीश चौहान, संदीप चमोली, आयुष सेमवाल, नवीन रमोला, पार्शद डॉ विजेन्द्र पाल सिंह, रमेश कुमार मंगू, एतात खान, महेन्द्र रावत, अनुप कपूर, हरेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र सिंह, अवतार सिंह, गुलशेर मौहम्मद, रमेश बुटोला, सुरेश कुमार, बिरेन्द्र सिंह, दानिश, मुसब्बत, महताब, कासिम चौधरी, दिवान बिष्ट, सुनील बांगा, संग्राम ंिसह पुंडीर, धीरेन्द्र सावंत, विरेन्द्र पोखरियाल, सुरेन्द्र तोमर, आजाद वर्मा, राम कपूर आदि मौजूद थे।
