सितारगंज। परगना क्षेत्र के नानकमत्ता में राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में मिल रहे आरक्षण को निरस्त किये जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी नानकमत्ता विधानसभा के दर्जनों कार्यकर्ता रियेत बैंकेट हाल के पास एकत्रित हुए, यहां से सभी कार्यकर्ता एक जुलूस की शक्ल में भाजपा सरकार के खिलाफ व राज्य आंदोलनकारियों के समर्थन में नारे लगाते हुए नानकमत्ता के मैंन चौराहे पर पहुँचे।आप कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री बिशन दत्त जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अनेकों लोगों ने शहादत दी जिनकी बदौलत इस उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ भाजपा सरकार ने आंदोलनकारियो को सरकारी सेवाओं में दिए जा रहे आरक्षण का जो मामला वर्ष 2०11 से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में चल रहा था भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता और लचर पैरवी की वजह से उच्च न्यायालय द्वारा मार्च 2०18 में इस आरक्षण को निरस्त कर दिया गया है।
उत्तराखंड सरकार को इस आदेश को निष्प्रभावी करने की लिए विधानसभा में कानून बनाना चाहिए था लेकिन सरकार ने ऐसा न करके आंदोलनकारियों के हक पर बड़ी चोट की है व दूसरी तरफ चोर दरवाजे से अपनो को लगातार नोकरी दी जा रही है। प्रदर्शन में डॉ इरशाद हिंदुस्तानी ने कहा कि हम राज्य आंदोलनकारियों के साथ हैं व अतिशीघ्र राज्य सरकार आंदोलन कारियों को दिए जा रहे आरक्षण को बहाल करने के लिए आवश्यक कार्य करे।प्रदर्शन में कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारे लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे।प्रदर्शन में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरदार नाजर सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह बागी, जिला उपाध्यक्ष डॉ विनय कृष्ण मंडल, संगठन मंत्री सरदार गुरविंद्र सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद इमरान, डॉ मोहम्मद हुसैन,तौसीफ खान, चुम्मन खान, डॉ एस हालदार, अजय सिंह राणा, रहीश सिद्दीकी, रियाज मंसूरी, अंकित जोशी, जाहिद मंसूरी, सुधीर तिवारी, रिजवान मंसूरी, राजू कुरेशी, सुशील सक्सेना, शुभम मिश्रा, पूर्व सैनिक महेश चंद ओली, राज किरण, करन जीत सिंह, राम पॉल सक्सेना, इमरान शाह, वीरेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह, चन्दन सिंह, सुजात अली, सतीश सिंह,गुलफाम आढ़ती, मोहम्मद सलीम, नाजिम शेरी कदीरी, दिलदार, चाहत अली, गामा हलवाई, सुखविंदर सिंह, रहीश अहमद, शकील अहमद, राजेश, नरेश कश्यप, इस्लामुद्दीन, जहूल हक, हर्षित जोशी, सोनू, संजय सिंह, परमजीत सिंह, बलवंत सिंह, मिथुन आदि उपस्थित रहे।
