सेलाकुई(संवाददाता)। विकासनगर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत शीशमबाड़ा गाँव में बड़े पैमाने पर बिना अनुमति के खनन का भंडारण किया गया है रात के अंधेरे में खनन माफिया आसपास के नदी नालों से खनन कर एक खाली पड़े प्लॉट में इकट्टा कर रहें है हालाकि क्षेत्र की नदियो में वर्तमान में किसी भी तरह के खनन पर पाबंदी है बावजूद इसके क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है बताया जा रहा है जिस व्यक्ति द्बारा यह भंडारण किया गया है वह व्यक्ति बहुत ही रसूखदार है जिसके चलते संबंधित विभाग आंखे बंद किये हुए है ओर रात दिन धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है मौके पर सैकड़ों ट्रक रेत पत्थर के खाली पड़ी जमीन में डाले गए है ओर यह भंडारण मुख्य मार्ग के समीप ही है इस मार्ग से रोजाना सभी विभागो के अधिकारी होकर गुजरते है बावजूद इसके सभी इस भंडारण को देखकर अनदेखा कर रहें है। अब देखने वाली बात होगी कि खनन विभाग के अफसर अवैध भण्डारण पर क्या कार्यवाही करेंगे?
