पेयजल समस्या दूर नहीं हुई तो करेंगे आन्दोलन

0
144

संवाददाता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने कहा है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमनगर में कैंट छावनी परिषद को पेयजल की समस्या को दूर करने का काम करना चाहिए। यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा के अंतर्गत प्रेम नगर स्थित विंग नंबर एक में कैंट बोर्ड द्वारा पुरानी पाइप लाइन को हटाकर नई पाइप लाइन डाली गई है और जो पुराने कनेक्शन लोगों के घरों में जा रहे थे उनको कैंट बोर्ड द्वारा ऐसे ही छोड़ दिया गया है और लोगों से कहा जा रहा है कि वह अपना कनेक्शन स्वयं कराएं व पाइप लेकर आए। यह एक चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि आज लोगों की स्थिति कोरोना काल में बहुत ही दयनीय बन गई है और गरीब मध्यम वर्गीय अपना परिवार पालने में असमर्थ हैं और कोरोना वायरस कोविउ 19 महामारी ने कमर तोड़ कर रख दी है ऐसे में पाइप खरीद कर लाना व अन्य खर्चे उनके लिए संभव नहीं है कैंट बोर्ड अनावश्यक दबाव बना रहा है जो एकदम गलत है जबकि कनेक्शन करवाने की जिम्मेदारी व पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य कैंट छावनी परिषद का है। उन्होंने कहा कि कैंट बोर्ड के इस अव्यवहारिक निर्णय से लगभग 1०० परिवारों के सामने पानी का संकट उत्पन्न हो गया है व क्षेत्रवसियों में गहरा आक्रोश है। जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कैंट बोर्ड द्वारा सभी परिवारों को पानी का कनेक्शन लगाकर नहीं दिए जाते हैं तो क्षेत्रवसियों के साथ मिलकर असहयोग आंदोलन शुरू करेंगे और कोई भी व्यक्ति पानी का बिल जमा नहीं करेगा और जरूरत पड़ी तो कैंट बोर्ड का घेराव किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि 64 लाख की लागत से प्रेम नगर में इडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण कराया गया है जिसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कैंट बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनु जैन ने किया था और हालात यह है कि वहां पर आज ताले लटके पड़े है और उसके बाहर कूड़ा दान बन गया है वह जिसकी देखभाल भी नहीं की जा रही है और स्थानीय युवाओं को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंट बोर्ड विभाग की उदासीनता के कारण यह समस्या खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि कैंट बोर्ड कहता है कि इसके रख रखाव के लिए उनके पास बजट नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कैंट बोर्ड के पास बजट नही था तो सरकारी पैसे की बंदरबांट करने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि प्रेम नगर में कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा जो सड़कें बनाई जानी थी वह भी नहीं बनाई गई हैं और जगह-जगह सड़कों में गड्ढे हो गए हैं और आए दिन कोई न कोई दुर्घटना घटती रहती है जिसके कारण कई लोग मरते मरते बचे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात में सड़कों में जगह-जगह पानी भर जा रहा है वह जिससे गड्ढों का पता ही नहीं चलता कैंटोनमेंट बोर्ड की उदासीनता का खामियाजा प्रेम नगर क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कैंट छावनी परिषद के कार्यालय व क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर के आवास का घेराव किया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक विकास कार्यों की लगातार अनदेखी करते हुए आ रहे है और जबकि वह क्षेत्र से आठ बार के विधायक है लेकिन किसी भी प्रकार का कोई विकास नहीं हो पाया है। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष कुमार, प्रेम नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, महामंत्री अखिल पवार, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा, अमन बतरा आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY