संवाददाता
देहरादून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर पघ्देस के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शिमला बाई पास रोड मेहूवॉला माफी कार्यालय मे पूर्व जिलाध्यक्ष देहरादून गुलफाम अली के नेतृत्व में विकास दिवस के रूप मे मनाया गया।
इस अवसर पर जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मिष्ठान्न का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सपा पूर्व जिलाध्यक्ष गुलफाम अली ने सपा सुप्रीमों व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुये उनके लम्बी आयु की दुआयें करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता आज अखिलेश यादव के कार्यकाल मे हुये विकास कार्य को याद कर रही है, और भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान होकर अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को चाहती है। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला प्रमुख महासचिव आरिफ हुसैन वारसी ने कहा कि उतराखण्ड मे सपा कार्यकर्ताओं को आज यह संकल्प लेना चाहिए की हम सब मिलकर समाजवादी पार्टी को उतराखण्ड मे इतना मजबूत करेगे कि आने वाले विधानसभा चुनाव मे सपा के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम मे मुख्यरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गुलफाम अली, पूर्व जिला प्रमुख महासचिव आरिफ हुसैन वारसी, पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लियाकत अब्बासी, जिला कोषाध्यक्ष शशि कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद, जिला उपाध्यक्ष नबाब सलमानी, जिला सचिव खडक सिह बोरा, समीर मलिक, राव दानिश, राजेश कुमार, सतीष शर्मा, रामकुमार, आदि सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।।
