प्रतियेगिता में नुपुर व कृष्णा ने मारी बाजी

0
158

संवाददाता
देहरादून। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन उमा के तत्वावधान में आयोजित इम्युनिटी बूस्टर फूड रैसिपी प्रतियोगिता में नुपुर व कृष्णा अव्वल रही है। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निजी आवास भागीरथीपुरम जीएमएस रोड में पुरस्कार वितरण किया गया और उमा द्वारा जंक फूड को त्यागो, अपने पारंपरिक भोजन को अपनाओ व इन्युनिटी बढाओ के उददेश्य को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पचास से अधिक सदस्याआं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डायट मंत्रा की निदेशक व डायटिशियन मीतू रस्तोगी द्वारा सर्वश्रेष्ठ तीन मीठे व तीन नमकीन व्यंजनों का चयन किया गया और जिसमें मीठा वर्ग में नुपुर राणा प्रथम, सोनिया श्रीवास्तव द्वितीय एवं अमिता शर्मा तृतीय स्थान पर रही जबकि नमकीन वर्ग में कृष्णा जायसवाल प्रथम, रीना आनंद द्वितीय व अलका मिश्रा तृतीय रही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. रश्मि त्यागी रावत ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लडने में शारीरिक इम्युनिटी ने रामबाण का काम किया है ओर ऐसे में उमा द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता एक तरह से बहुत ही कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का प्रदर्शन काबिले तारिफ है। इस अवसर पर शैफ अंजना वाही ने इम्युनिटी फूड की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक्टर विनोद के वाही ने कहा कि कोविड से निपटने में चिकित्सकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है और उन्ही की वजह से कितने लोग मौत के मुंह से बाहर निकल कर आये। इस अवसर पर उमा अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि उमा पिछले बीस सालों से जंक फूड के खिलाफ अपने अीिायान के अंतिर्गत पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियेागितायें आयोजित कराती आई है लेकिन कोरोना काल में साकूहिक स्थान पर आयोजन करना इसलिए हमें ऑनलाइन इम्युनिटी बूस्टर फूड रैसिपी प्रतियोगिता कराई जिसमें महिलाओं ने एकक से बढकर एक पौष्टिक व्यंजनों की रैसिपी हमें भेजी। इस अवसर पर कार्यक्रम में उमा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY