जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

0
171

संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं क्षेत्रीय कल्याण समिति की उपाध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों जिलाधिकारी देहरादून डा.आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें अवगत करवाया था कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और शहर के बीचौं बीच स्थित सुभाष रोड एवं कॉन्वेंट रोड पर सीवर लाइन का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने आज निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून द्वारा आज मौके पर समस्या के निराकरण हेतु निरीक्षण करने हेतु स्मार्ट सिटी एवं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट, सहायक अधिशासी अभियंता अब्दुल रशीद अधिकारीगण मौके पर पहुँचे व पूनम शर्मा मौके पर स्थित स्टेट बैंक अधिकारी एवं स्थानीय निवासियों के साथ उन्होंने मौके पर सीवर की समस्या को देखते हुए पूरा प्लान सभी के मध्य रखा व कार्य को शीघ्र करने को कहा साथ ही पूनम शर्मा ने दोनों विभाग के द्वारा समस्या के निदान हेतु शीघ्र ज्वाईन्ट रिपोर्ट की मांग की। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक दिनेश नेगी, डॉक्टर अशोक अरोड़ा, प्रवीन नंदा, संतोष थपलियाल, सोनू कनौजिया, बालकृष्ण शर्मा, मीरा, प्रवीन चांदना, आशा रजोल, संध्या शर्मा आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्व से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं के बारे में अवगत कराया और कहा कि कार्य पूर्ण न होने के कारण सीवर सड़क पर बहने लगता है जिससे संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है जिस पर उसी समय जिलाधिकारी देहरादून ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग जल संस्थान एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारीयों को मौके पर निरीक्षण कर शीघ्र कार्य करने हेतु निर्देशित भी किया था।

LEAVE A REPLY