मांगों को लेकर मनाया काला दिवस

0
155

संवाददाता
देहरादून। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के तत्वावधान में कुलतरण सिंह अटवाल के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में डीजल की दिनों दिन बढ़ती हुई अप्रत्याशित कीमतों के विरोध में काला दिवस मनाया गया और साथ ही तहसीलदार, उप जिलाधिकारी व जिला अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं सड़क परिवहन मंत्री को अपनी मांगों के लिए ज्ञापन प्रेषित किया गया और उत्तराखंड इकाई द्वारा प्रदेश की राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया।
यहां ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से जुडे हुए परिवहन व्यवसायी जिलाधिकारी कार्यालय में इकटठा हुए ओर अपनी मांगों के समाधान के लिए सांकेतिक प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री व सडक परिवहन मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर ज्ञापन में केन्द्र सरकार से डीजल की कीमतों को कम करने, जीएसटी की जटिलताओं में सुधार करने, मोरटोरियम एवं लंबित मांगों के समाधान की मांग की गई।
इस अवसर पर ज्ञापन में गया कि अगर सरकार समय रहते ट्रांसपोर्ट व्यवसायीयों को जो कि खत्म की कगार पर है और उचित राहत नहीं देती है तो परिवहन व्यवसाय से जुड़े सभी संगठन लामबंद होकर कुलतरण सिंह अटवाल के नेतृत्व में माह अगस्त में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगें। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार परिवहन व्यवसाय की इन समस्याओं का कोई उचित हल नहीं कर रही है और वर्तमान में कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के संकट के चलते परिवहन व्यवसाय की कमर टूट चुकी है और सरकार राहत देने की बजाय दिन प्रतिदिन डीजल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर रही है जिसके चलते व्यवसाय बंदी के कगार पर आ गया है।
ज्ञापन में कहा गया कि यदि सरकार इस पर समयानुसार अनुकूल राहत नहीं देती है तो ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आहवान पर अगस्त माह में अनिश्चितकालीन चक्का जाम की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लेंगे। केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कमी और राज्यों द्वारा डीजल और पेट्रोल पर वैट कम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभर में डीजल और पेट्रोल की एक समान दर होनी चाहिए डीजल और पेट्रोल की कीमतों में तिमाही संशोधन होना चाहिए।
इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि मौजूदा परिदृश्य  में  छह  महीने के लिए मोरटोरियम की घोषणा की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि ई वे बिल की विसंगतियों को तुरंत दूर किया जाए। इस अवसर पर दून इकाई से ज्ञापन देने में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद उनियाल, गुलजार सिंह, हरभजन सिंह मान, जसविंदर सिंह, मधुसूदन बलूनी योगेश गंभीर, अशोक ग्रोवर, राजेंद्र धवन अनिल शर्मा, अशोक कुमार गुलानी,अमन रंधावा, बिलाल अहमद, दिलावर सिंह, अनिल चौधरी, दलजीत सिंह कलेर, नवीन आनंद, दीपक अग्रवाल, त्रिलोक सिंह, शाहिद हुसैन, इमरान आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY