डोईवाला। आज अंतर्राष्ट्रीय एंटी ड्रग्स डे के मौके पर राजकीय रेलवे पुलिस उत्तराखंड ने देहरादून रेल स्टेशन के साथ ही डोईवाला, हर्रा वाला रेल स्टेशन पर देहरादून जीआरपी पुलिस के निरीक्षक दिनेश कुमार के दिशा निर्देश पर ने डोईवाला में जन जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों से अपील की कि आप लोग मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहें, नशे की बिक्री करने वालों की शिकायत नजदीक के पुलिस थाने में या चौकी में दें और अगर कहीं कोई युवा इसकी चपेट में आता है तो उसकी जानकारी भी जीआरपी पुलिस को देकर युवाओं को नशे से दूर करने में मदद कर सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय एंटी ड्रग्स डे के मौके पर डोईवाला की रेल पुलिस के एएसआई रामेंद्र सिंह रावत और सिपाही अनिल सिंह ने डोईवाला रेल स्टेशन और आस पास के क्षेत्र में आम जन को नशे से दूर रहकर समाज को जागृत करने के लिए अभियान चलाया। साथ ही बैनर पोस्टर और पैंपलेट देकर लोगों को जागरूक किया साथ ही नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए आम जन से सहयोग मांगा। जीआरपी के पुलिस अधिकारी रामेंद्र सिंह, सिपाही अनिल सिंह के साथ इस मौके पर स्टेशन मास्टर मुन्ना सिंह चौहान, संजय अग्रवाल, कुलदीप, राजकुमार, आसिफ, जावेद, पवन सिंघल,पन्ना लाला गोयल, अमित गुप्ता, भारत वर्मा, प्रदीप बलविंदर सिंह सैनी के साथ तमाम लोग मौजूद थे।
